PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लेने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- न्याय की लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी

15 अक्टूबर 2026
साझा करें:
अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लेने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- न्याय की लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी

Rahul Gandhi, Ankita Bhandari Case, Ankita Bhandari Parents, Dushyant Gautam, Sikkim Governor Appointment 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे अंकिता भंडारी के परिजनों को पुलिस ने सुबह 4 बजे लिया था हिरासत में, लेकिन एक घंटे बाद कर दिया था रिहा, वही इसे लेकर राहुल गांधी ने कहा- सुबह के 4 बजे। जब दुनिया सो रही थी, तब अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया, उनका गुनाह? वे इंडिया गेट पर चुपचाप बैठे थे - बोझिल कंधों के साथ, बिना किसी हंगामे के और सिर्फ़ इतना माँग रहे थे कि CBI जाँच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल न बनाया जाए, कल मैं और प्रियंका इन माता-पिता से मिले थे, जिस जाँच का नतीजा आया नहीं, उसके पहले ही नियुक्ति की जल्दी और सवाल पूछने वाले माँ-बाप को रात के अंधेरे में उठा लिया गया, इस सरकार की पहचान यही है: पीड़ितों की आवाज़ दबा दो, सवाल करने वालों को हटा दो, पर न्याय की लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी, कांग्रेस अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है, और खड़ी रहेगी - जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal