कांग्रेस महासचिव और टोंक से विधायक सचिन पायलट का बयान, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं पर पायलट ने बड़ा बयान, सचिन पायलट ने कहा- अशोक गहलोत के साथ उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है और राजनीतिक मुद्दों पर विचार अलग होने का मतलब व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं होता, गहलोत ‘बड़े-बुजुर्ग’ हैं और इस नाते कुछ बातें कह सकते हैं, ‘पीटीआई पॉडकास्ट’ में बातचीत के दौरान सचिन पायलट ने अपने बयान में कहा कि अशोक गहलोत के साथ पूर्व में रहे मतभेद अब खत्म हो गए, वही गहलोत द्वारा 2020 के प्रकरण को लेकर की गई टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर सचिन पायलट ने कहा- नहीं, ऐसा कुछ नहीं है, वह बहुत वरिष्ठ व्यक्ति हैं, उनके साथ काम किया है, कुछ मुद्दों पर आपके विचार भिन्न हो सकते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्तिगत दुश्मनी है, अलग-अलग मुद्दों पर नेताओं की राय भिन्न होना स्वाभाविक है और हर व्यक्ति का अपनी बात कहने का तरीका भी हो सकता है अलग, वह बड़े बुजुर्ग हैं, (इस नाते) वह कुछ बातें कह सकते हैं, पायलट ने आगे कहा- अब हम मिलकर काम करते हैं और हम विपक्ष में हैं, राजस्थान में दिसंबर 2028 में कांग्रेस को जीत हासिल करनी है तो हम सभी को मिलकर काम करना होगा
गहलोत का हाईकमान को संदेश? बोले- मेरा इंटरेस्ट अब किसी पद से ज्यादा पार्टी है









