PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, रेलकर्मियों को बोनस और दिव्यांगों को राहत, पढ़े पूरी खबर

14 अक्टूबर 2026
साझा करें:
मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, रेलकर्मियों को बोनस और दिव्यांगों को राहत, पढ़े पूरी खबर

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, दिव्यांगों को राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले,  मोदी कैबिनेट ने लिए तीन अहम फैसले, केंद्रीय कैबिनेट ने दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए 78 दिन के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को दी मंजूरी, इस फैसले से करीब 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को  मिलेगा लाभ, जबकि बोनस भुगतान के लिए 2009 करोड़ रुपये की दी गई मंजूरी,  इसके अलावा, कैबिनेट की बैठक में भर्ती और अन्य अहम प्रस्तावों से जुड़े फैसले भी चर्चा में रहे, दूसरा फैसला- दुनिया के सबसे व्यापक सोशल सिक्योरिटी नेट में से एक का विस्तार किया गया और इसे 2031 तक बढ़ा दिया गया, इस विस्तारित सोशल सिक्योरिटी नेट के लिए कुल 53,428 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान, तीसरा फैसला- दिव्यांग लोगों के लिए, दिव्यांगता पेंशन पाने की पिछली पात्रता सीमा 80 प्रतिशत दिव्यांगता थी, अब इस सीमा को घटाकर आधा यानी 40 प्रतिशत कर दिया गया, जिसका मतलब है कि 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोग भी दिव्यांगता पेंशन पाने के पात्र होंगे 


Modi Cabinet Decisions, PM Modi Cabinet Meeting, Railway Employees Bonus, 78 Days Railway Bonus, Productivity Linked Bonus

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal