बीजेपी सांसद रवि किशन का कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान, राहुल गांधी के एक वायरल वीडियो पर बोले सांसद रवि किशन, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो हो रहा वायरल जिसमे वह भीड़ में एक कार्यकर्ता को कोहनी से मारते दिख रहे है, यह वीडियो विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान का है, इस पर बोलते हुए बीजेपी सांसद रवि किशन की फिसली जुबान, रवि किशन ने कहा- कितना दुखद है कि वह अपने कार्यकर्ता को कोहनी से मार रहे है, आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो और आप, अभी से कोहनी मार रहे हो अपने कार्यकर्ता को देश को कितना कोहनी मरोगे जब आप प्रधानमंत्री... इसके बाद रवि किशन ने तुरंत कहा- कभी जीवन में 2047 के बाद महादेव चाहे कभी पीएम बने तो कितना कोहनी मरोगे... रवि किशन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
‘आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो…’- राहुल गांधी पर बोलते हुए ये क्या कह गए रवि किशन?

बीजेपी सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी के वायरल कोहनी मारने वाले वीडियो पर तंज कसा। प्रधानमंत्री बनने की बात कहते हुए रवि किशन की जुबान फिसल गई









