PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल के बाद गहलोत ने भी बढ़ाया NSUI नेताओं का हौसला, जाखड़ और ऋतु बराला से की बात

14 अक्टूबर 2026
साझा करें:
राहुल के बाद गहलोत ने भी बढ़ाया NSUI नेताओं का हौसला, जाखड़ और ऋतु बराला से की बात

Ashok Gehlot I Rahul Gandhi I Vinod Jakhar I Congress I Congress Protest I Nsui I Nsui Protest I Political News I Politalks News I Political Drama I Breaking News I Big Breaking I

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस इन दिनों लगातार कर रही प्रदर्शन, गत सोमवार दिल्ली में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने किया था प्रदर्शन, इस प्रदर्शन के दौरान कई छात्र नेताओं को किया गया था गिरफ्तार, हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस व छात्र नेताओं की झडप के विडियों भी हुए थे वायरल, इन छात्र नेताओं की आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से रूबरू करवाते हुए की हौसला अफजाही, इस दौरान राहुल गांधी ने एनएसयूआई की सचिव रितू बराला को पत्रकारों से रूबरू करवाते हुए बताया शेरनी, इसके बाद रितू बराला ने बताया हिरासत में लिए जाने का पूरा घटनाक्रम, इसके बाद अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड और सचिव रितू बराला से विडियो कॉल पर बात कर की हौसला अफजाही, गहलोत ने जाखड से कहा- आपने बहुत शानदार तरीके से प्रदर्शन में लिया भाग, रितू बराला का भी रहा शानदार एफर्ट, राहुल गांधी ने आज आप सभी को पत्रकारों से करवाया रूबरू, मैंने देखा पत्रकार वार्ता में, पुलिस से रितू बराला की झडप का विडियो भी देखा मैंने, वहीं गहलोत ने रितू बराला से कहा- तूने पूरा संघर्ष किया पुलिस वालों से, राहुल गांधी जी ने आज आपको पत्रकारों के सामने प्रजेंट करके की हौसला अफजाही, आप सभी को मुबारकबाद, एनएसयूआई जिंदाबाद है, हम एनएसयूआई से आए हैं यहां तक, एनएसयूआई को करते रहते हैं याद, आपको देखकर मुझे याद आते हैं पुराने दिन, आपको बहुत शुभकामनाएं, आप संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, देखें बातचीत का पूरा विडियो


https://x.com/ashokgehlot51/status/2110322650543161550?s=20

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal