राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज झालावाड़ के भवानीमंडी में जनसभा और बारां में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित, इस दौरान डोटासरा ने कहा- नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में वोटों का अंतर था मामूली और सभी बड़े शहरों में भाजपा को मिले मत कांग्रेस से रहे कम, पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर भाजपा बोर्ड बनाने में भले ही हो गई सफल, लेकिन जनता ने भाजपा को दिखा दिया आईना, अब पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार के कुशासन का जवाब देने का आया है अवसर, भाजपा सरकार से हर वर्ग है परेशान, किसानों को नहीं मिल रहा है खाद बीज, नकली बीज बांटे गये, कृषि मंत्री पूरे राजस्थान में छापे डालकर कह रहे हैं कि प्रदेश में बिक रहा है नकली खाद और बीज, लेकिन राजस्थान की जनता कह रही है कि प्रदेश की तो सरकार ही है नकली, देश की सरकार किसानों के विरुद्ध तीन काले कानून ले आई और जब काले कानून के विरुद्ध किसानों ने आंदोलन किया तो उन्हें अपमानजनक उपाधियों से नवाजा गया, आतंकवादी, खालिस्तान जैसे शब्दों का इस्तेमाल उनके लिए किया गया, यह सरकार किसानों की बात ही नहीं सुनना चाहती, किसी को भी सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रोटेस्ट नहीं करने देती, आंदोलन दबाये जाते हैं, देश की पहलवान बेटियां यौन शोषण के विरुद्ध कर रही थी आंदोलन, दिल्ली में सरकार की वोट चोरी हो गई है उजागर, आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पड़ी है चौपट, नौजवानों को नहीं मिल रही है नौकरियां, व्यापारी हैं परेशान, बुजुर्गों को और पात्र लोगों को नहीं मिल रही है पेंशन, विकास हो गया है ठप्प, लोगों को नहीं मिल रहा पानी, समय पर नहीं मिल रही बिजली, इसलिए सभी को एक जुटकर होकर भाजपा सरकार के प्रशासन को जड़ से उखाड़ फेंकने का लेना चाहिये संकल्प और पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस के पंचायत समिति और जिला परिषद् सदस्य जितवाकर अपने क्षेत्र के विकास की खोलनी चाहिए नई राह
डोटासरा बोले— भाजपा ने पुलिस-प्रशासन के दम पर बोर्ड बनाए, अब पंचायत चुनाव में जनता देगी जवाब!

Govind Singh Dotasara I Rajasthan Congress I Rajasthan Government I Panchayat Election I Panchayat Chunav I Rajasthan Bjp I Rajasthan Politics I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I








