जेबी मैथर की जीवनी (Jebi Mather Biography in Hindi)
Jebi Mather Latest News - जेबी मैथर कांग्रेस की मुस्लिम नेत्री और केरल से राज्यसभा सांसद हैं. उन्होंने राजनीति में अपनी पहचान कांग्रेस के संगठन, युवा कांग्रेस और स्थानीय निकायों में काम करते हुए बनाई. वह वर्ष 2022 में केरल से कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुईं. राजनीति में आने से पहले और अपने राजनीतिक सफर के दौरान उन्होंने वकालत तथा पार्टी संगठन से जुड़े कार्यों में भी भूमिका निभाई. इस लेख में हम आपको जेबी मैथर के जीवन परिचय (Jebi Mather Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
जेबी मैथर जन्म और परिवार (Jebi Mather Birth & Family)
जेबी मैथर (Jebi Mather) का जन्म 19 अगस्त 1978 को केरल के एर्नाकुलम जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री केएमआई माथेर (Shri K.M.I. Mather) और माता का नाम श्रीमती सफिया इब्राहिम कुट्टी (Shrimati Safia Ibrahim Kutty) है. जेबी मैथर के नाना, टीओ बावा, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके थे तो वही उनके दादा, केसीएम माथेर, केपीसीसी कोषाध्यक्ष थे.
जेबी मैथर का विवाह 24 अगस्त 2003 को डॉ. हिशाम अहमद (Dr. Hisham Ahammed) से हुआ है. मायनेता साइट के अनुसार उनके पति पेशे से हृदय रोग विशेषज्ञ हैं. उनके एक बेटे हैं.
जेबी मैथर धर्म से मुस्लिम है.
जेबी मैथर पर 11 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)
स्थायी पता : 763 20, रिवरसाइड्स, आथुराश्रमम रोड, पुलिनचोडु, अलुवा पीओ, एर्नाकुलम, केरल - 683101
टेलीफोन.- 0484 - 2390099
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर 401, ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स, डॉ. बिशंबर दास मार्ग, नई दिल्ली, दिल्ली-110001
दूरभाष- 23311401
जेबी मैथर की शिक्षा (Jebi Mather Education)
जेबी मैथर ने एमएस रामाय्या कॉलेज ऑफ लॉ, बैंगलोर और कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीयूएसएटी), एर्नाकुलम, केरल से बीए, एलएलबी, एलएलएम (LLM) किया.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
जेबी मैथर राजनीतिक करियर (Jebi Mather Political Career)
जेबी मैथर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत केरल में युवा कांग्रेस से जुड़कर की. राजनीतिक परिवार से आने के कारण उन्हें कांग्रेस में आगे आने का भरपूर अवसर मिला. उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और प्रशिक्षण से संबंधित जिम्मेदारियाँ भी निभाईं. बाद में वह केरल प्रदेश युवा कांग्रेस की महासचिव बनीं और 2016 में भारतीय युवा कांग्रेस की सचिव नियुक्त हुईं. मैथर ने गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठनात्मक एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्यों में भाग लिया.
वर्ष 2008 में वह केरल में इंडियन लॉयर्स कांग्रेस की सचिव बनीं. जबकि वर्ष 2010 में वह अलुवा नगरपालिका की पार्षद चुनी गईं. वर्ष 2013 में उन्हें केरल प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया. वर्ष 2015 में वह दोबारा अलुवा नगरपालिका की पार्षद चुनी गईं. केरल के एर्नाकुलम अलुवा टाउन नगर पालिका के पार्षद के तौर पर वे लगातार 2022 तक चुनी जाती रही. इस तरह उनका पार्षद के तौर पर कार्यकाल 2010 - 2022 रहा. वही इन अवधि में वह पार्टी में भी लगातार आगे बढ़ती रही. वर्ष 2016 में उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का सचिव बनाया गया, जबकि वर्ष 2020 में जेबी मैथर अलुवा नगरपालिका की उपाध्यक्ष बनीं. इसी वर्ष वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) की सचिव भी बनीं. स्थानीय निकाय में काम करने के साथ-साथ पार्टी संगठन में उनकी भूमिका भी बढ़ती गई.
दिसंबर 2021 में उन्हें केरल प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इस पद पर रहते हुए वह राज्य में कांग्रेस की महिला इकाई के संगठनात्मक कार्यों से जुड़ी रहीं. मार्च 2022 में कांग्रेस ने जेबी मैथर को केरल से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया. उस समय वह केरल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और अलुवा नगरपालिका की उपाध्यक्ष थीं. कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया और 4 अप्रैल 2022 को वह निर्विरोध निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सदस्य बनीं. जेबी मैथर का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2022 में शुरू हुआ. वह केरल का प्रतिनिधित्व करने वाली कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल वर्ष 2028 तक निर्धारित है.
जेबी मैथर की संपत्ति (Jebi Mather Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार जेबी मैथर की कुल संपत्ति 13.52 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 46 लाख रुपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको जेबी मैथर जीवनी (Jebi Mather Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













