राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जयपुर पुलिस कमिशनर आॅफिस में गत 20 घंटे से बैठे हैं धरने पर, दिल्ली में एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितू बराला और पुलिस कांस्टेबल चंचल यादव के बीच हुई कथित मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के मामले को लेकर बैठे हैं धरने पर, डोटासरा सहित कांग्रेस के कई नेता कमिशनरेट में बैठे हैं धरने पर, इसके साथ ही जयपुर पुलिस के खिलाफ एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कमिशनरेट के बाहर कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, इस पूरे मामले को लेकर जयपुर एडिशनल पुलिस कमिशनर अजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- दिल्ली में जो गत 13 अक्टूबर को जो घटनाक्रम हुआ उसको लेकर दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में मामला किया दर्ज, इसके बाद रितू बराला ने भी दिल्ली में मामला करवाया दर्ज, जो कि पत्रावली में है संलग्न, जीरो एफआईआर तब होती है जब आप थाने को अप्रोच नहीं कर पाए, इस मामले में तो रितू ने दिल्ली में दे दिया है परिवाद, इस घटनाक्रम की राजस्थान में कानून के मुताबिक दर्ज नहीं हो सकती है एफआईआर, इस मामले में 19 तारीख को रितू बराला ने मोती डूंगरी थाने में दे दिया है परिवाद, रितू बराला दिल्ली में दर्ज करवा चुकी है परिवाद, वहीं इस मामले को लेकर डोटासरा ने कहा- पुलिस बोल रही हैं झूठ, पुलिस ने दिल्ली में बच्चों पर मुकदमा कर रखा है दर्ज, रितू बराला पर दिल्ली में 3 पुलिस कर्मियों ने की बर्बरता, रितू को मारा-पीटा गया, मोती डूगरी थाने में परिवाद ले लिया गया लेकिन एफआईआर नहीं की गई दर्ज, इसके बाद हम आए कमिशनर आॅफिस, हमें कहा गया हम उपर बात करेगें, किस से बात की गई उससे हमें नहीं करवाया गया अवगत, कानून के मुताबिक हम जहां चाहे वहां करवा सकते हैं एफआईआर, जीरो एफआईआर दर्ज करने में इन्हें क्या है दिक्कत, केरल में इस तरह की घटना पर दर्ज हुई एफआईआर तो यहां क्यों नहीं हो सकती, कल इन्होंने हमें कहा कि हम बतायेगें की हम क्या कर सकते हैं वो आज तक बताया नहीं, बच्चों को डराने के लिए दिल्ली पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसका हवाला देकर पुलिस बच रही है एफआईआर दर्ज करने से, लोकतंत्र हो रहा है खत्म
जयपुर पुलिस नहीं करेगी FIR दर्ज! भडके डोटासरा ने पुलिस पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

Govind Singh Dotasara I Ritu Barala I Rahul Gandhi I Congress I Congress Protest I Nsui Protest I Political News I Rajasthan Police I Jaipur Police I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I








