राजस्थान पंचायत चुनाव से जुडी बड़ी खबर, मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने किया सुसाइड, बाड़मेर की मांगता पंचायत समिति के वार्ड-8 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल (45) ने मतदान से एक दिन पहले कर ली आत्महत्या, घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे सदर थाना क्षेत्र के आलमजी का थान (उड़ासर) गांव की है, पुलिस के अनुसार, मोहनलाल पुत्र पूनमाराम तड़के अपने खेत पर गए थे, जहां उनका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, आसपास के लोगों ने उन्हें देखकर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मौके पर बुलाया गया, वही पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर गुड़ामालानी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, सदर थाना पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल नहीं चल पाया पता और मामले की जांच की जा रही है, बाड़मेर की मांगता पंचायत समिति में पहले फेज में कल होगी वोटिंग, यहां वार्ड-8 से कुल तीन प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में, भाजपा से भभूता राम और RLP से हैं ओमप्रकाश प्रत्याशी
Barmer News, Barmer Latest News, Rajasthan Panchayat Election 2026, Congress Candidate Mohanlal, Mangta Panchayat Samiti, Rajasthan Breaking News, Barmer Congress Candidate









