PoliTalks News
बायोग्राफी

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल की जीवनी | Ex IAS Divya Mittal Biography in Hindi

19 अक्टूबर 2026
साझा करें:
पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल  की जीवनी | Ex IAS Divya Mittal Biography in Hindi

Ex IAS Divya Mittal Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल   जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल  की जीवनी (Ex IAS Divya Mittal Biography in Hindi)

Ex IAS Divya Mittal Latest News  - दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी और जन नीति भारत पार्टी की संस्थापक हैं. करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद उन्होंने अगस्त 2026 में आईएएस से इस्तीफा दे दिया, जिसे केंद्र सरकार ने 15 सितंबर 2026 से प्रभावी होने की मंजूरी दी. इसके बाद 15 अक्टूबर 2026 को उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की और कहा कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी. इस लेख में हम आपको पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल  के जीवन परिचय (Ex IAS Divya Mittal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल  जन्म और परिवार (Ex IAS Divya Mittal Birth & Family)

दिव्या मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं. उनका पालन-पोषण सामान्य पारिवारिक परिवेश में हुआ. उनके पति का नाम गगनदीप सिंह ढिल्लों है, जो भारतीय 2011 बैच के आईटीएस (विदेश व्यापार सेवा) रहे है. हालांकि 2022 में उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और अपना स्वयं का Neurocap नाम के एक स्टार्टअप का आरम्भ किया. यह कंपनी ट्रेडिंग का काम करती है. जिस समय उन्होंने त्यागपत्र दिया उस समय वह केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में संयुक्त महानिदेशक के पद पर आसीन थे. वही वर्तमान में दिव्य मित्तल के पति गगनदीप सिंह ढिल्लो न्युरॉकैप कंपनी के फाउंडर और ट्रेडर हैं.

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल की शिक्षा (Ex IAS Divya Mittal Education)

दिव्या मित्तल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली से बीटेक किया. इसके बाद उन्होंने आईआईएम, बेंगलुरु से एमबीए किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद वे लंदन चली गईं, जहां उन्होंने जेपी मॉर्गन में काम किया. बाद में उन्होंने भारत लौटकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की. वर्ष 2012 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए हुआ. इसी के अगले वर्ष उन्होंने यानी वर्ष 2013 की सिविल सेवा परीक्षा में 68वीं रैंक हासिल की और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुनी गईं. इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर दिया गया.

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल  प्रशासनिक करियर (Ex IAS Divya Mittal Administrative career)

दिव्या मित्तल 2013 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, जो हाल के घटनाक्रम में पहले पद से त्यागपत्र और फिर अपनी स्वयं की पार्टी बनाने को लेकर चर्चा में है. दिव्या मित्तल अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के तीन जिलों देवरिया, मिर्जापुर और संत कबीर नगर की डीएम रह चुकी हैं. मिर्ज़ापुर की जिला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती से पहले वे संत कबीर नगर जिले की जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत थीं. इससे पहले वे बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की उपाध्यक्ष, यूपीएसआईडीए (UPSIDA) की संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोंडा की सीडीओ (CDO) और मवाना (मेरठ), मेरठ व सिधौली (सीतापुर) में उप-जिलाधिकारी (SDM) के रूप में कार्य कर चुकी थीं.

हालांकि दिव्या मित्तल को व्यापक पहचान सितंबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच मिर्जापुर की जिलाधिकारी के रूप में काम करते हुए मिली. उनके कार्यकाल के दौरान जिले के दूरस्थ पहाड़ी गांव लहुरियादह तक पाइप के जरिए पेयजल पहुंचाने की पहल चर्चा में रही. इससे पहले गांव के लोगों को पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था. इस काम को लेकर उनकी प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना हुई. मिर्जापुर के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई.

इसके बाद दिव्या मित्तल को देवरिया का जिलाधिकारी बनाया गया. मई 2026 में उन्हें इस पद से हटाकर उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई. इसी दौरान उन्होंने प्रशासनिक सेवा छोड़ने का फैसला किया. 30 अगस्त 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आईएएस से इस्तीफा देने की घोषणा की. अपने संदेश में उन्होंने प्रशासनिक सेवा के दौरान किसानों, जरूरतमंद परिवारों और दिव्यांगजनों के साथ काम करने के अनुभवों का उल्लेख किया. उनका इस्तीफा 15 सितंबर 2026 से प्रभावी हुआ और इस तरह करीब 13 साल का उनका प्रशासनिक सफर समाप्त हो गया.

आईएएस से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने के संकेत दिए. आरम्भ में उनके कांग्रेस या समाजवादी पार्टी में जाने की अटकले लगाई गई, कई मीडिया रिपोर्ट में उनके निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की कई अटकलें लगाई गई, पर तमाम अटकलों पर तब विराम लग गया जब 15 अक्टूबर 2026 को उन्होंने अपनी स्वयं की पार्टी का गठन कर लिया, जिसका नाम उन्होंने जन नीति भारत पार्टी रखा है. इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया हैं कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी.

जननीति भारत पार्टी की घोषणा के बाद दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर का दौरा भी किया और स्थानीय लोगों से संपर्क किया. उनकी राजनीतिक शुरुआत ऐसे समय हुई है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं. फिलहाल दिव्या मित्तल की पहचान एक पूर्व आईएएस अधिकारी के रूप में है, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा छोड़कर अपनी राजनीतिक पार्टी के माध्यम से सीधे जनता के बीच काम करने का रास्ता चुना है. अब देखना यह कि आने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ती है या किसी गठबंधन में शामिल होती है.

इस लेख में हमने आपको पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल  जीवनी (Ex IAS Divya Mittal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal