राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, किसानों को खाद नहीं मिलने के मुद्दे पर एक बार फिर आक्रामक अंदाज में नजर आए नरेश मीणा, बारां जिले के छबड़ा में किसानों की समस्याओं को लेकर SDM और कृषि विभाग के अधिकारियों से नरेश मीणा ने की तीखी बहस, अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नरेश मीणा ने पूछा- आखिर किसानों को खाद क्यों नहीं मिल रहा है? जब CMO स्तर पर हुई वार्ता में खाद उपलब्ध होने की बात कही जाती है, तो जमीनी हकीकत अलग क्यों है? इसी दौरान नरेश मीणा ने अधिकारियों को जमकर सुनाई खरी-खरी, वही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अधिकारियों से बातचीत के दौरान नरेश मीणा ने कहा- नौकरी करनी है तो जनता की करो, किरोड़ी लाल मीणा की दलाली मत करो, वरना किरोड़ी लाल का भी इलाज कर दूंगा, तुम्हारा सबका भी इलाज कर दूंगा, वहीं नरेश मीणा के इस तीखे बयान से एक बार फिर गरमाई प्रदेश की सियासत, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर दिए गए बयान और अधिकारियों को चेतावनी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, अब देखना होगा कि नरेश मीणा के इस बयान पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और भाजपा नेताओं की क्या प्रतिक्रिया आती है सामने
'...किरोड़ी लाल का भी इलाज कर दूंगा'- नरेश मीणा की खुली चेतावनी, अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी

Naresh Meena I Kirodi Lal Meena I Rajasthan I Breaking News









