PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'तो संगठनों और कार्यकर्ताओं के ताले लगा दो!' - राहुल गांधी के करीबी सीताराम लांबा का अपनी ही पार्टी पर तीखा प्रहार

23 अक्टूबर 2026
साझा करें:
'तो संगठनों और कार्यकर्ताओं के ताले लगा दो!' - राहुल गांधी के करीबी सीताराम लांबा का अपनी ही पार्टी पर तीखा प्रहार

Rajasthan Panchayat Election: Sitaram Lamba ने कांग्रेस में टिकट वितरण पर उठाए सवाल

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के बीच कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर उठने लगे सवाल, राहुल गांधी के करीबी और कांग्रेस नेता सीताराम लांबा ने अपनी ही पार्टी की टिकट वितरण प्रक्रिया पर साधा तीखा निशाना, विधायकों और चुनाव हार चुके प्रत्याशियों की भूमिका को लेकर सीताराम लांबा ने जताई नाराजगी, सीताराम लांबा ने सोशल मीडिया पर बयान देते हुए कहा- विधायक और हारे हुए प्रत्याशी ही पंचायत टिकटों के मालिक हैं! तो संगठनों और कार्यकर्ताओं के ताले लगा दो!, सीताराम लांबा के इस बयान से कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में छिड़ सकती है नई बहस, वहीं उनके इस बयान को पंचायत चुनाव में टिकट वितरण को लेकर पार्टी संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर सवाल के रूप में देखा जा रहा है, अब देखना होगा कि कांग्रेस नेतृत्व सीताराम लांबा के इस तीखे बयान पर क्या रुख अपनाता है? सीताराम लांबा माने जाते है कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी, वही इसके साथ ही सीताराम लांबा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चुनिंदा यात्रियों में से रहे हैं एक


  • Sitaram Lamba News

  • Sitaram Lamba Congress

  • Rajasthan Panchayat Election 2026

  • Rajasthan Panchayat Chunav

  • Congress Ticket Distribution

  • Congress Internal Conflict

  • Rahul Gandhi Close Aide

  • Sitaram Lamba Statement

  • संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal