PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान पंचायत चुनाव: इस पंचायत में सरपंच से लेकर सभी वार्ड पंच चुने गए निर्विरोध, पढें खबर

23 अक्टूबर 2026
साझा करें:
राजस्थान पंचायत चुनाव: इस पंचायत में सरपंच से लेकर सभी वार्ड पंच चुने गए निर्विरोध, पढें खबर

Rajasthan Panchayat Chunav I Panchayat Election I Rajasthan Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I

राजस्थान पंचायत चुनाव से जुडी बडी खबर, डूंगरपुर जिले की रामसौर जुना ग्राम पंचायत ने निर्विरोध निर्वाचन की मिसाल की पेश, भंडारी पंचायत समिति की इस ग्राम पंचायत में सरपंच से लेकर सभी 7 वार्ड पंचों तक के पदों पर एक भी प्रतिद्वंद्वी नहीं आया सामने, नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी अन्य उम्मीदवार ने नहीं दाखिल किया नामांकन, इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने सरपंच जयंतीलाल डामोर सहित पूरी कोरम को निर्विरोध निर्वाचित किया घोषित, ग्रामीणों ने आपसी सहमति से पूरी पंचायत चुनकर चुनावी मुकाबले की स्थिति ही कर दी समाप्त, रामसौर जुना ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर जयंतीलाल डामोर निर्विरोध हुए  निर्वाचित, वहीं वार्ड पंच के सात पदों पर भी एक-एक उम्मीदवार ने ही नामांकन किया दाखिल, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के दौरान किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आने से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता हुआ साफ, सात वार्ड पंचों में ग्राम पंचायत के वार्ड-1 से रमण वेसात यादव, वार्ड-2 से राकेश मणिलाल डामोर, वार्ड-3 से कमलेश हीरा डामोर, वार्ड-4 से मंजुला चंदूलाल डामोर, वार्ड-5 से सुशीला प्रकाश लबाना, वार्ड-6 से भगवती कनका डामोर और वार्ड-7 से रमिला राकेश डामोर निर्विरोध हुए निर्वाचित, रिटर्निंग अधिकारी ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सरपंच और सभी वार्ड पंचों को किया विजयी घोषित 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal