राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर साधा तीखा निशाना, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पर लगाया परिवारवाद का आरोप, दरअसल दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से कई तस्वीरें हटाए जाने को लेकर सियासी विवाद लगातार गहराता जा रहा है, इस मामले में प्रियंका गांधी ने अपने बेटे का समर्थन करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर उठाए थे सवाल, वहीं अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस पूरे विवाद के बीच कांग्रेस की परिवारवादी राजनीति पर खड़े किए सवाल, मदन राठौड़ ने गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप, कहा- कांग्रेस एक परिवार के नाम पर सेंकती रही राजनीतिक रोटियां, इसी वजह से नाम के साथ उस परिवार की पहचान जोड़ने की कोशिश की जाती है, ताकि राजनीति में उस परिवार का बना रहे प्रभाव, व्यक्ति के नाम के साथ माता-पिता के नाम के उल्लेख की परंपरा है, मुझे इस विषय पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि बाद में इसे बताया जा सकता है विवादित बयान, इस बयान को विवादित कहे या कुछ और, लेकिन इस पर होना चाहिए विचार
रेहान वाड्रा के बहाने गांधी परिवार पर बरसे मदन राठौड़, कांग्रेस पर लगाया परिवारवाद का आरोप

Madan Rathore on Rehan Vadra: गांधी परिवार पर साधा निशाना









