उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामपुर जेल पहुंचकर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से की मुलाकात, मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, अखिलेश यादव ने कहा- आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे, किसी भी राजनीतिक परिवार ने इतना अन्याय नहीं झेला होगा, जितना आजम खान के परिवार ने झेला, उनके खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मुकदमे और उन्हें सालों तक जेल में रहना पड़ा, आखिर इस अन्याय के लिए कौन जिम्मेदार है? भाजपा को न शिक्षा की चिंता है, न ज्ञान की और न ही विश्वविद्यालयों की, आजम खान के विश्वविद्यालय को एक सोची-समझी साजिश के तहत बर्बाद किया गया, शायद ही किसी सरकार ने, यहां तक कि तानाशाही सरकार ने भी शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा विनाश किया हो, अखिलेश यादव ने आगे कहा- झूठे मुकदमों में किसी को हमेशा के लिए कैद रखने की ताकत नहीं होती, न्याय मिलने में समय लग सकता है, देरी हो सकती है, लेकिन झूठे मुकदमे सच्चाई को कैद नहीं कर सकते, रामपुर से हमारा रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है, हम पहले भी रामपुर आए हैं और आगे भी यहां आते रहेंगे
'आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे'- जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

Azam Khan I Akhilesh Yadav I Uttarpradesh I UP I UP Politics I









