PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर हाउस ने बताई प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने की वजह, पढें पूरी खबर

22 अक्टूबर 2026
साझा करें:
बीकानेर हाउस ने बताई प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने की वजह, पढें पूरी खबर

Rahul Gandhi I Priyanka Gandhi I Rehan Vadra I Photo Exibition I Bikaner House I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर गरमाया विवाद, दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो  प्रदर्शनी ‘नो आइडिया इज फाइनल’ से कुछ तस्वीरें हटाए जाने के मामले में बीकानेर हाउस मैनेजमेंट सोसाइटी ने रखा अपना पक्ष, रेहान के आरोपों के बाद इस पूरे मामले को लेकर सोसायटी ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा- प्रदर्शनी में शामिल कुछ तस्वीरें उसकी निर्धारित नीति के नहीं थीं अनुरूप, इसी आधार पर संबंधित तस्वीरों को हटाने का किया गया था अनुरोध, नीति के अनुरूप पाई गई तस्वीरों का प्रदर्शन अब भी है जारी, बीकानेर हाउस है कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए समर्पित एक सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान, यहां आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों और उनसे जुड़ी गतिविधियों के लिए बीकानेर हाउस प्रबंधन समिति की नीति का अनुपालन करना है आवश्यक, इससे पहले प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि उनकी सोलो एग्जीबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ शुरू होने से कुछ घंटे पहले हटाई गईं तस्वीरें, प्रदर्शनी में पहले थीं 100 से ज्यादा तस्वीरें, अब बची हैं करीब 40, उन्हें राजनीतिक माहौल का दिया गया हवाला, जबकि तस्वीरों में नहीं था कोई राजनीतिक संदेश, कलाकारों के काम को किया जा रहा है सेंसर, तस्वीरें पिछले छह महीनों में दिल्ली में हुए प्रदर्शनों का थीं दस्तावेज 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal