PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बेटे के टिकट पर नाराज थे राजेंद्र राठौड़? अब खुद सामने आकर बताई पूरी सच्चाई, किया बड़ा खुलासा

22 अक्टूबर 2026
साझा करें:
बेटे के टिकट पर नाराज थे राजेंद्र राठौड़? अब खुद सामने आकर बताई पूरी सच्चाई, किया बड़ा खुलासा

Rajendra Rathore I Parakram Rathore I Rajasthan Politics I Rajasthan Bjp I Political News I Politalks News I Political Drama I Breaking News I Big Breaking I

राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के बीच चूरू की राजनीति से सामने आया बड़ा सियासी अपडेट, भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ का टिकट होल्ड किए जाने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, मीडिया से बात करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने टिकट होल्ड होने की खबरों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद, राजेंद्र राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- चूरू का टिकट कभी होल्ड हुआ ही नहीं, सोशल मीडिया पर चल रही बातें हैं  निराधार, वहीं इसके साथ ही राजेंद्र राठौड़ ने भाजपा में गुटबाजी की चर्चाओं को भी खारिज करते हुए कही बड़ी बात, कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में हम उतरे हैं चुनावी मैदान में, यहां नहीं है कोई तेरा-मेरा, हम सब एकजुट होकर लड़ रहे हैं चुनाव, इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भाजपा की रायशुमारी बैठक में बेटे पराक्रम सिंह का टिकट होल्ड किए जाने को लेकर राजेंद्र राठौड़ ने जताई थी कड़ी नाराजगी, हालांकि अब राठौड़ ने खुद इन चर्चाओं को सिरे से कर दिया खारिज, वहीं चूरू जिला परिषद चुनाव में राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने वार्ड संख्या 39 और पुत्रवधू कनिका सिंह राठौड़ ने वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर दाखिल किया नामांकन, ऐसे में राजेंद्र राठौड़ के इस बयान के बाद चूरू की सियासत में तेज हुई चर्चाएं

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal