कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और राहुल गांधी के भांजे रेहान राजीव वाड्रा ने लगाया बडा आरोप, रेहान ने दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस के प्रबंधन पर अपनी फोटो प्रदर्शनी से कई तस्वीरें हटाने का निर्देश देने का लगाया आरोप, रेहान के मुताबिक प्रदर्शनी का प्रस्ताव और लेआउट प्रदर्शनी से पहले ही दिया जा चुका था प्रबंधन को, रेहान ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- उनकी सोलो एग्जीबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ शुरू होने से कुछ घंटे पहले हटाई गईं तस्वीरें, प्रदर्शनी में पहले थीं 100 से ज्यादा तस्वीरें, अब बची हैं करीब 40, रेहान ने आरोप लगाते हुए कहा- उन्हें राजनीतिक माहौल का दिया गया हवाला, जबकि तस्वीरों में नहीं था कोई राजनीतिक संदेश, कलाकारों के काम को किया जा रहा है सेंसर, बुधवार दोपहर 3:30 बजे उनसे कहा गया कि शाम 5 बजे तक तस्वीरें नहीं हटाईं तो प्रदर्शनी कर दी जाएगी रद्द, रेहान के मुताबिक प्रदर्शनी का प्रस्ताव और लेआउट पहले ही दिया जा चुका था प्रबंधन को, तस्वीरें पिछले छह महीनों में दिल्ली में हुए प्रदर्शनों का थीं दस्तावेज, मुझे नहीं पता कि वे किससे डरे हुए हैं और तिरंगा की फोटो तक हटाने की हद तक चले गए, लेकिन मैं तिरंगे के फोटो नहीं हटाऊंगा, प्रदर्शनी रविवार तक तय कार्यक्रम के अनुसार रहेगी जारी, इस पूरे मामले में अभी तक बीकानेर हाउस की ओर से नहीं आया है कोई अधिकारिक बयान
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर विवाद, हटवाई गईं 60 से ज्यादा तस्वीरें!

Rahul gandhi I Priyanka Gandhi I Rehan Vadra I Bikaner House I Photo Exibition I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I









