पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का भाजपा पर बड़ा हमला, गहलोत ने जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन की कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित बदसलूकी और मारपीट को लेकर भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, अशोक गहलोत ने कहा- जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन कवर कर रहे पत्रकारों से पुलिसकर्मियों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और उनके मोबाइल छीनकर तोड़ने की खबर की कड़े शब्दों में निंदा करने लायक है, बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा डरा-धमकाकर पत्रकारों से वीडियो भी डिलीट करवाए गए, भाजपा सरकार में पत्रकारों को गिरफ्तार करना और उन पर बल प्रयोग करना आम होता जा रहा है, जो भी सच दिखाता है, उसे डराया जाता है, चौथे स्तंभ को दबाकर लोकतंत्र को कमज़ोर करने की यह कोशिश बर्दाश्त नहीं की जा सकती, जयपुर पुलिस कमिश्नर सुनिश्चित करें कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो और पत्रकारों के नुकसान की भरपाई की जाए
'जो सच दिखाता है, उसे डराया जाता है' -पत्रकारों से बदसलूकी पर गहलोत का BJP पर वार

Ashok Gehlot I Rajasthan I BJP I Journalist I Media I Breaking news I Bhajanlal Sharma








