PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के इस युवा नेता की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, CM के स्वागत की कर रहे थे तैयारी

22 अक्टूबर 2026
साझा करें:
कांग्रेस के इस युवा नेता की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, CM के स्वागत की कर रहे थे तैयारी

CM सुक्खू के स्वागत की तैयारी कर रहे थे चंद्रमणी, अचानक करंट ने ले ली जान!

हिमाचल प्रदेश से इस वक्त की बेहद दुखद और बड़ी खबर, प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता की हुई मौत, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटे हिमाचल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रमणी कुलेठी की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की होली घाटी में हुआ बड़ा हादसा, जानकारी के अनुसार चंद्रमणी कुलेठी देर रात करीब 12 बजे मुख्यमंत्री सुक्खू के स्वागत के लिए लगा रहे थे पोस्टर, बैनर और झंडे, इसी दौरान अचानक बिजली की तारों की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी हुई  मौत, वहीं हादसे से चंद घंटे पहले का चंद्रमणी कुलेठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल, वीडियो में मुख्यमंत्री सुक्खू का होली पंचायत दौरा तय होने पर आभार जताते नजर आ रहे हैं कुलेठी, साथ ही बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री नाग मंदिर के पास पंचायत के लोगों, महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्यों से करेंगे मुलाकात और पंचायत में ही करेंगे रात्रि विश्राम, लेकिन मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया, वही सीएम सुक्खू ने कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया


  • Chandramani Kulethi

  • Himachal Youth Congress Leader Death

  • Chamba News Today

  • CM Sukhvinder Singh Sukhu

  • Holi Valley Accident

  • Himachal Pradesh News

  • संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal