PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

79 की उम्र में सोनिया गांधी की सोशल मीडिया में एंट्री, पहली पोस्ट में अपनी जिंदगी की किताब का किया खुलासा

22 अक्टूबर 2026
साझा करें:
79 की उम्र में सोनिया गांधी की सोशल मीडिया में एंट्री, पहली पोस्ट में अपनी जिंदगी की किताब का किया खुलासा

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने 79 साल की उम्र में Instagram पर अपना आधिकारिक अकाउंट शुरू किया

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की एंट्री, सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखते हुए इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक अकाउंट सोनिया गांधी ने किया शुरू, करीब 79 साल की सोनिया गांधी इससे पहले तक फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे किसी भी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं थीं, अब उन्होंने इंस्ट्राग्राम से इसकी की है शुरुआत, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने पहले पोस्ट में अपनी आगामी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक साझा करते हुए एक वीडियो किया जारी, जिसमें वह अपनी किताब के बारे में बात करती आ रही नज, यह किताब उनके जीवन के निजी और राजनीतिक सफर, इटली में बीते बचपन, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से प्रेम और विवाह, सास इंदिरा गांधी और पति राजीव गांधी की हत्या जैसी पारिवारिक त्रासदियों के साथ राजनीति में उनके प्रवेश से जुड़े अनुभवों को समेटेगी, वही सोनिया गांधी ने अपने संदेश में इस व्यक्तिगत यात्रा को लोगों के साथ साझा करने को लेकर जाहिर की खुशी, उनकी यह किताब 10 नवंबर 2026 को होने वाली है प्रकाशित, वहीं इंस्टाग्राम पर उनकी एंट्री को लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया जगत में तेज हुई चर्चा 


https://www.instagram.com/reel/DeyJ8QEt3wI/?exln=eDQyd2p0NjJob2Vo


Sonia Gandhi I Congress I Rahul Gandhi I Priyanka Gandhi I 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal