PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बेटे के टिकट पर भड़के राजेंद्र राठौड़! CM भजनलाल को करना पड़ा हस्तक्षेप! अब सामने आया ये बड़ा अपडेट

22 अक्टूबर 2026
साझा करें:
बेटे के टिकट पर भड़के राजेंद्र राठौड़! CM भजनलाल को करना पड़ा हस्तक्षेप! अब सामने आया ये बड़ा अपडेट

Rajasthan Panchayat Election 2026, Rajendra Rathore, Parakram Singh Rathore, Kanika Singh Rathore, Bhajanlal Sharma

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के बीच चूरू की राजनीति में सामने आया बड़ा सियासी घटनाक्रम, भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और पुत्रवधू कनिका सिंह ने चुनावी मैदान में ठोकी ताल, दोनों ने चूरू जिला परिषद सदस्य पद के लिए 21 अक्टूबर को दाखिल किए अपने नामांकन पत्र, कनिका सिंह ने वार्ड संख्या 23 से तो पराक्रम सिंह राठौड़ ने वार्ड संख्या 39 से भरा नामांकन, दोनों पराक्रम सिंह राठौड़ और कनिका सिंह भाजपा के टिकट पर लड़ रहे हैं चुनाव, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटे पराक्रम सिंह का टिकट होल्ड किए जाने की चर्चा पर भाजपा की रायशुमारी बैठक में राजेंद्र राठौड़ ने जताई थी कड़ी नाराजगी, सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन की ओर से कहा गया कि बहू का करते हैं टिकट फाइनल, बेटे के टिकट को फिलहाल होल्ड पर रख लेते हैं, इस पर राठौड़ ने भड़कते हुए कहा- बेटे के टिकट को आरसीए में भी होल्ड पर रख लिया था, कब तक होल्ड पर रखा जाएगा? एक ही परिवार में कई जगह तीन-तीन टिकट दिए गए हैं,   इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मामले को संभालने का किया प्रयास, भजनलाल ने राजेंद्र राठौड़ से कहा- आप वरिष्ठ नेता हैं, आपकी राय को महत्व दिया जाएगा, इस पर राठौड़ मान गए, वहीं अब एक ही परिवार के दो सदस्यों के चुनावी मैदान में उतरने से चूरू की राजनीति में तेज हुई चर्चाएं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पंचायत चुनाव में राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू को जनता का कितना समर्थन मिलता है

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal