राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ शुरू, आज पहले चरण में प्रदेश की 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों में हो रहा मतदान, पहले चरण में 85 लाख 07 हजार 306 मतदाता 6926 उम्मीदवारों में से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए करेंगे मतदान, हर एक मतदाता दो पदों के लिए कर रहा मतदान, इसके लिए मतदान केंद्र पर हैं दो ईवीएम मशीन, एक ईवीएम में वोट डालने के बाद मतदाता दूसरी ईवीएम में कर रहा मतदान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है मुख्य मुकाबला, कई इलाकों मतदान को लेकर देखा जा रहा भारी उत्साह, मतदान शुरू होते ही कई मतदान केंद्रों पर देखी जा रही मतदाताओं की लंबी लाइनें, आज हो रहे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के बाद अगले चरण में 24 अक्टूबर को वार्ड पंच और सरपंच के लिए होगा मतदान, इसके लिए 23 अक्टूबर को वार्ड पंच और सरपंच के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू, इसके बाद देर शाम तक चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की फाइनल सूची की जाएगी जारी, वहीं 24 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वार्ड पंच और सरपंच के लिए होगा मतदान, मतदान पूर्ण होने के तुरंत बाद ही मतगणना होगी शुरू और देर रात परिणाम कर दिए जांएगे घोषित
राजस्थान पंचायत चुनाव: गांव की सरकार के लिए पहले चरण का मतदान हुआ शुरू, मतदाताओं में भारी उत्साह

राजस्थान पंचायत चुनाव LIVE: पहले चरण की वोटिंग शुरू, गांवों में लोकतंत्र का उत्सव








