PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

नेहा बोरा को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बेल बॉन्ड को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

23 अक्टूबर 2026
साझा करें:
नेहा बोरा को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बेल बॉन्ड को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Neha Bora I Aisa I Gyanesh Kumar I Cec I Sir I Eci I Delhi Highcourt I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I 

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, गत 16 अक्टूबर को सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा को दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में लिया गया था हिरासत में, हिरासत में लिए जाने के बाद नेहा बोरा को मिला था एक नोटिस, जिसमें जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए एक जमानतदार के साथ 10,000 रुपये का ‘पर्सनल बॉन्ड’ भरने को कहा गया था, नेहा ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के इस नोटिस को दिल्ली हाईकोर्ट में दी थी चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहा की याचिका को किया खारिज, कोर्ट ने यह भी साफ किया कि मजिस्ट्रेट को मामले में आगे की कार्रवाई से पहले कुछ अहम बातों पर करना होगा विचार, दिल्ली पुलिस ने उनकी याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि इसे सुनवाई के लिए नहीं किया जाना चाहिए स्वीकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में बीते दिन सुनवाई करते हुए फैसला रखा था सुरक्षित, इसके बाद आज सुनाया गया ये फैसला 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal