PoliTalks News
बायोग्राफी

कनकमल कटारा की जीवनी | Kanak Mal Katara Biography in Hindi

07 सितंबर 2026
साझा करें:
कनकमल कटारा की जीवनी | Kanak Mal Katara Biography in Hindi

Kanak Mal Katara Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको कनकमल कटारा जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


कनकमल कटारा की जीवनी (Kanak Mal Katara Biography in Hindi)

Kanak Mal Katara Latest News  - कनकमल कटारा राजस्थान की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेताओं में गिने जाते हैं. डूंगरपुर के आदिवासी क्षेत्र से निकलकर उन्होंने स्थानीय राजनीति से लेकर राज्य और फिर राष्ट्रीय राजनीति तक की सफल यात्रा की है. नब्बे के दशक में वे पहली बार राज्यसभा के लिए चयनित हुए और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. राज्य में दो बार विधायक रहे कटारा राजस्थान सरकार में मंत्री भी रहे है. वर्ष 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर बांसवाड़ा सीट से तीन लाख से भी अधिक मतों के अंतर से जीतकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई. इस लेख में हम आपको कनकमल कटारा के जीवन परिचय (Kanak Mal Katara biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

कनकमल कटारा जन्म और परिवार (Kanak Mal Katara Birth & Family)

कनकमल कटारा (Kanakmal Katara) का जन्म 4 मई 1957 को राजस्थान के डूंगरपुर जिले के फलाटर (Falater, Dungarpur, Rajasthan) में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री नागजी कटारा (Shri Nagji Katara) और माता का नाम श्रीमती खत्री देवी (Smt. Khatri Devi) हैं.

उनका विवाह श्रीमती राधा देवी (Smt. Radha Devi) से हुआ था. उन्हें पांच संतान हैं. उन्हें चार बेटे और एक बेटी हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी कृषि कार्यो से जुड़ी हैं. कनकमल कटारा धर्म से हिन्दू है जबकि जाति से आदिवासी समाज (अनुसूचित जनजाति - ST) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2019)

स्थायी पता:  मुकाम फलाटेड, पीओ भिलूरा, तह. सागवाड़ा, जिला. डूंगरपुर, राजस्थान-314025

मोबाइल:  09414104796

वर्तमान पता: 404, नर्मदा अपार्टमेंट्स-3, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली - 110001

मोबाइल:  09414104796 

कनकमल कटारा की शिक्षा (Kanak Mal Katara Education)

कनकमल कटारा ने वर्ष 1991 में राजस्थान के कोटा ओपन यूनिवर्सिटी (कोटा मुक्त विश्वविद्यालय, कोटा) से बीए और बी.एड की डिग्री प्राप्त की.

कनकमल कटारा का राजनीतिक करियर (Kanak Mal Katara Political career)

कनकमल कटारा (Ex. Rajasthan MP Kanakmal Katara) का राजनीतिक सफर राजस्थान की आदिवासी राजनीति से शुरू हुआ. वर्ष 1994 में वे राज्यसभा के लिए चुने गए और वर्ष 2000 तक उच्च सदन के सदस्य रहे. इसके बाद उन्होंने राजस्थान की राजनीति में कदम रखा और वर्ष 2002 के उपचुनाव में डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की. वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में भी कटारा ने सागवाड़ा सीट पर जीत बरकरार रखी और लगातार दूसरी बार विधायक बने. इस तरह वे राज्य में दो कार्यकाल 2002 से 2008 तक लगातार विधायक रहे. वर्ष 2003 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद कनकमल कटारा को राज्य मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी मिली. उन्होंने महिला एवं बाल विकास, जनजातीय क्षेत्र विकास और सामान्य प्रशासन विभाग सहित विभिन्न विभागों का दायित्व संभाला. वे वर्ष 2008 तक राजस्थान सरकार में मंत्री रहे. हालांकि वर्ष 2008 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में उनकी पराजय हो गई.

राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद कटारा ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति में वापसी की. वैसे अपनी उन्होंने राजनीति की शुरुआत केंद्रीय स्तर पर ही की थी पर एक बार फिर से उन्होंने केंद्रीय राजनीति में कदम रखा. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें राजस्थान की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित बांसवाड़ा लोकसभा सीट (Banswara Lok Sabha constituency) से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के ताराचंद भगोरा को 3,05,464 मतों के बड़े अंतर से हराया. कटारा को 7,11,709 वोट मिले, जबकि भगोरा को 4,06,245 मत प्राप्त हुए. वही 2,50,761 मतों के साथ बीटीपी (भारतीय ट्राइबल पार्टी) के कांतिलाल रोत तीसरे स्थान पर रहे. इस तरह कनकमल कटारा पहली बार 17वीं लोकसभा में जीतकर लोकसभा संसद बने.

लोकसभा पहुंचने के बाद जून 2019 से उन्हें भाजपा संसदीय दल में लोकसभा के सचेतक (Whip) की जिम्मेदारी मिली. सितंबर 2019 में वे कृषि, पशुपालन एवं खाद्य प्रसंस्करण संबंधी स्थायी समिति के सदस्य बनाए गए और अक्टूबर 2019 से सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति से भी जुड़े. इस तरह उनके राजनीतिक सफर में राज्यसभा सदस्य, दो बार राजस्थान विधानसभा सदस्य, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और लोकसभा सांसद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल रही हैं.

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बांसवाड़ा सीट से कनकमल कटारा को उम्मीदवार नहीं बनाया. इस चुनाव में भाजपा ने महेंद्रजीत सिंह मालवीय को मैदान में उतारा, जबकि बांसवाड़ा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत विजयी हुए. इस प्रकार 2019 में लोकसभा पहुंचने वाले कनकमल कटारा का पांच वर्ष का संसदीय कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हुआ.

कनकमल कटारा की संपत्ति (Kanak Mal Katara Property)

2019 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार कनकमल कटारा की कुल संपत्ति 5.87 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 17 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको कनकमल कटारा जीवनी (Kanak Mal Katara Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal