PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदान जारी, 16 जिलों में पंच-सरपंच चुनाव का घमासान

24 अक्टूबर 2026
साझा करें:
राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदान जारी, 16 जिलों में पंच-सरपंच चुनाव का घमासान

Rajasthan Panchayat Chunav 2026, Rajasthan Sarpanch Election 2026, Panch Sarpanch Election, Rajasthan Panchayat Election Voting

राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश में पहले चरण के पंच-सरपंच चुनाव के लिए 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, गांवों की सरकार चुनने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें मिल रही हैं देखने को, पहले चरण में प्रदेश की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए हो रहा मतदान, सरपंच पद के लिए कुल 16,795 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ठोक रहे हैं ताल, वहीं 85 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, मतदान के लिए प्रदेशभर में 9,886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी, वही खास बात यह है कि इस बार सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं, मतदान समाप्त होने के बाद आज ही मतगणना होगी शुरू और देर रात तक नतीजे सामने आने की है संभावना, वहीं 25 अक्टूबर को नवनिर्वाचित वार्ड पंच उपसरपंच का चुनाव करेंगे, ऐसे में गांवों की सरकार बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतपेटियों में हो रहा है कैद 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal