रेखा वर्मा की जीवनी (Rekha Verma Biography in Hindi)
Rekha Verma Latest News - रेखा वर्मा उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख महिला नेत्री हैं. धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से लगातार दो बार चुनाव जीतकर उन्होंने संसद में अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई. वर्ष 2014 में पहली बार लोकसभा पहुंचने वाली रेखा वर्मा ने वर्ष 2019 में भी इसी सीट से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार संसद में प्रवेश किया. इसके साथ ही पार्टी संगठन में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली और वे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद तक पहुंचीं. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में धौरहरा सीट पर उन्हें समाजवादी पार्टी के आनंद भदौरिया से महज 4,449 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस लेख में हम आपको रेखा वर्मा के जीवन परिचय (Rekha Verma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
रेखा वर्मा जन्म और परिवार (Rekha Verma Birth & Family)
रेखा वर्मा (Rekha Verma) का जन्म 20 मई 1973 को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर, कानपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री देवनारायण कटियार (Shri Devnarayan Katiyar) और माता का नाम श्रीमती उर्मिला कटियार (Smt. Urmila Katiyar) हैं.
रेखा वर्मा की शादी 30 अप्रैल 1996 को स्वर्गीय श्री अरुण कुमार वर्मा (Late Shri Arun Kumar Verma) से हुई थी. रेखा वर्मा का एक बेटा है.
रेखा वर्मा धर्म से हिन्दू है, जाति से कुर्मी हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : मकान नंबर 83, गांव. एवं पीओ मकसूदपुर, तह. मोहम्मदी, जिला. लखीमपुर खीरी, यूपी-261505
मोबाईल : 09013869432
वर्तमान पता : ए-3, एमएस फ्लैट्स, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली - 110001
दूरभाष: (011) 23352622,
मोबाईल : 09013869432
रेखा वर्मा की शिक्षा (Rekha Verma Education)
रेखा वर्मा ने वर्ष 1990 में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर स्थित बैरी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया.
रेखा वर्मा राजनीतिक करियर (Rekha Verma Political Career)
रेखा वर्मा ने 2014 से राजनीति में कदम रखा. उनके पति अरुण कुमार वर्मा की 2013 में मृत्यु हो गई और इसी के बाद वह भाजपा में शामिल हो गईं. मई 2014 में हुए 16वीं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पहली बार रेखा वर्मा को उत्तर प्रदेश की धौरहरा लोकसभा सीट (Dhaurahra Lok Sabha constituency) से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के दाऊद अहमद को 1,25,675 मतों के अंतर से हराकर पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया. इस चुनाव में रेखा वर्मा को 3,60,357 वोट मिले, जबकि दाऊद अहमद को 2,34,682 वोट मिले. पहली बार सांसद चुने जाने के बाद रेखा वर्मा ने संसद में विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ अपनी राजनीतिक सक्रियता जारी रखी.
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से रेखा वर्मा को धौरहरा से चुनाव मैदान में उतारा. इस बार उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अरशद इलियास सिद्दीकी से हुआ. रेखा वर्मा ने 5,12,905 वोट हासिल करते हुए 1,60,611 मतों के अंतर से जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार लोकसभा पहुंचीं. वर्ष 2019 में दूसरी बार सांसद बनने के साथ ही रेखा वर्मा की पार्टी संगठन में भूमिका भी महत्वपूर्ण हुई. उन्हें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली. इस पद पर रहते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति के साथ पार्टी संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाई. 17वीं लोकसभा के दौरान रेखा वर्मा की संसदीय गतिविधियां भी सक्रिय रहीं. उपलब्ध संसदीय आंकड़ों के अनुसार 2019 से 2024 के बीच उनकी सदन में उपस्थिति 83 प्रतिशत रही.
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर धौरहरा से उम्मीदवार बनाया, लेकिन इस बार उन्हें समाजवादी पार्टी के आनंद भदौरिया के हाथों मात्र 4,449 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस बार के लोकसभा चुनाव में रेखा वर्मा को जहाँ 4,39,294 वोट मिले, तो वही सपा (SP) के आनंद भदौरिया को 4,43,743 वोट हासिल हुए. लोकसभा चुनाव में मामूली अंतर से हार के बाद भी वह क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं और पार्टी व संगठन के लिए कार्यरत हैं. इसके साथ ही वह 2019 से लगातार भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हुई हैं.
रेखा वर्मा की संपत्ति (Rekha Verma Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार रेखा वर्मा की कुल संपत्ति 6 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 10 लाख का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको रेखा वर्मा जीवनी (Rekha Verma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













