PoliTalks News
बायोग्राफी

कौशल किशोर की जीवनी | Kaushal Kishore Biography in Hindi

16 सितंबर 2026
साझा करें:
कौशल किशोर की जीवनी | Kaushal Kishore Biography in Hindi

Kaushal Kishore Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको कौशल किशोर जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


कौशल किशोर की जीवनी (Kaushal Kishore Biography in Hindi)

Kaushal Kishore Latest News  - कौशल किशोर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल हैं. लंबे राजनीतिक अनुभव के साथ उन्होंने विधानसभा से लेकर संसद और फिर केंद्र सरकार में मंत्री पद तक की यात्रा तय की है. पहली बार वर्ष 2002 में मलिहाबाद विधानसभा सीट से विधायक चुने गए कौशल किशोर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री भी रहे. इसके बाद वर्ष 2014 में मोहनलालगंज लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुने गए और वर्ष 2019 में लगातार दूसरी बार संसद पहुंचे. जुलाई 2021 में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मोहनलालगंज सीट पर समाजवादी पार्टी के आरके चौधरी से पराजय का सामना करना पड़ा. इस लेख में हम आपको कौशल किशोर के जीवन परिचय (Kaushal Kishore Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

कौशल किशोर जन्म और परिवार (Kaushal Kishore Birth & Family)

कौशल किशोर (Kaushal Kishore) का जन्म 25 जनवरी 1960 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले की मोहनलाल गंज तहसील के बेगरिया गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री कल्लू प्रसाद (Shri Kallu Prashad) और माता का नाम श्रीमती पार्वती देवी (Smt. Parvati Devi) हैं.  उनकी माता गृहिणी थीं और पिता किसान थे.

उनका विवाह 24 अप्रैल 1984 को श्रीमती जय देवी (Smt. Jai Devi) से हुआ था. उन्हें चार पुत्र हैं. उनकी पत्नी जय देवी भी राजनीति में हैं. वह उत्तर प्रदेश की लखनऊ जिले में पड़ने वाली मलिहाबाद विधानसभा सीट से 2017 और 2022 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लगातार विधायक चुनी गई हैं.

वे धर्म से हिन्दू हैं, और जाति से पासी (SC) हैं.

उनपर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : विला. बैगरिया, डाकघर बरावनकला, काकोरी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश - 226101

मोबाइल: 09415005536 

वर्तमान पता : ए-2, साउथ एवेन्यू लेन, नई दिल्ली - 110011

मोबाइल: 09415005536, 09013869437

ऑफिस : (011) 23061999, 23063898, 23063071

कौशल किशोर की शिक्षा (Kaushal Kishore Education)

कौशल किशोर ने इंटर/हायर सेकेंडरी की पढाई कालीचरण इंटर कॉलेज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से की.

कौशल किशोर राजनीतिक करियर (Kaushal Kishore Political Career)

कौशल किशोर की राजनीतिक यात्रा करीब नब्बे के दशक से पहले शुरू हुई थी, पर पहली बार उन्हें एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर वर्ष 2002 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मलिहाबाद विधानसभा सीट से जीत हासिल हुई. इसी के बाद उनकी पहचान क्षेत्र में एक स्थापित नेता के तौर पर हो गई. पहली जीत के बाद वर्ष 2003 में उन्हें तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार में राज्यमंत्री बना दिया गया. उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री के तौर पर उनका यह कार्यकाल वर्ष 2003 से 2004 तक रहा. बाद के वर्षो में वे राष्ट्रीय राजनीति में आ गए. 

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मोहनलालगंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के आरके चौधरी को 1,45,416 मतों के अंतर से हराकर पहली बार लोकसभा में प्रवेश किया. कौशल किशोर को इस चुनाव में 4,55,274 वोट मिले, जबकि आरके चौधरी को 3,09,858 वोट हासिल हुए. पहली बार सांसद बनने के बाद कौशल किशोर संसद को विभिन्न समितियों में भी सदस्य बनाया गया. जहाँ सितंबर 2014 से अगस्त 2018 तक उन्हें गृह मामलों संबंधी स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया तो वही सितंबर 2018 से मई 2019 तक उन्हें कार्मिक, लोक शिकायत, कानून एवं न्याय संबंधी स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया. 

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर कौशल किशोर पर विश्वास दिखलाते हुए उन्हें मोहनलालगंज से टिकट दिया. इस चुनाव में उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के सीएल वर्मा से हुआ. कौशल किशोर ने 6,29,999  वोट हासिल करते हुए करीब नब्बे हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार लोकसभा पहुंचे. इस कार्यकाल में उन्हें जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति और शिक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति सहित अन्य संसदीय समितियों में सदस्य बनाया गया. लोकसभा सदस्य के रूप में लगातार दूसरी बार चुने जाने के बाद कौशल किशोर की राजनीतिक भूमिका और बढ़ी. 7 जुलाई 2021 को उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय का राज्यमंत्री बनाया गया. वे जून 2024 तक इस पद पर रहे. 

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कौशल किशोर को लगातार तीसरी बार मोहनलालगंज से चुनाव मैदान में उतारा लेकिन वे करीब सत्तर हजार वोट से पराजित हो गए. इस बार उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के आरके चौधरी से था. चुनाव में आरके चौधरी को जहाँ 6,67,869 वोट मिले, तो वही कौशल किशोर को 5,97,577 वोट हासिल हुए. इस हार के साथ मोहनलालगंज सीट से कौशल किशोर का लगातार तीसरी बार लोकसभा पहुंचने का प्रयास सफल नहीं हो सका.

कौशल किशोर की संपत्ति (Kaushal Kishore Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार कौशल किशोर की कुल संपत्ति 8.90 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको कौशल किशोर जीवनी (Kaushal Kishore Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal