PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव...'- UPI शुल्क को लेकर प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला

16 सितंबर 2026
साझा करें:
'एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव...'- UPI शुल्क को लेकर प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला

UPI चार्ज पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, राहुल गांधी का VIDEO शेयर कर बोलीं- ‘UPI टैक्स वापस लें’

UPI शुल्क के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इंदिरा गांधी के पुराने बयान का दिया हवाला, प्रियंका गांधी ने कहा- एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं, लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है, उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है, मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए, बता दें नई व्यवस्था के तहत 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ बड़े मर्चेंट UPI लेनदेन पर लगेगा 0.4 फीसदी MDR, इस शुल्क का भुगतान ग्राहक नहीं, बल्कि कारोबारी करेगा, प्रति लेनदेन एमडीआर की अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की गई, सरकार के मुताबिक, हर महीने यूपीआई QR के जरिए 1 लाख रुपये तक कमाने वाले छोटे कारोबारियों पर कोई शुल्क नहीं लगेगा  


  • प्रियंका गांधी UPI चार्ज
  • Priyanka Gandhi UPI Charge
  • राहुल गांधी UPI
  • Rahul Gandhi UPI Tax
  • UPI शुल्क
  • UPI Charge
  • PM Modi UPI
  • प्रियंका गांधी न्यूज
  • राहुल गांधी न्यूज
  • UPI MDR 2026
  • संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal