राजस्थान निकाय चुनाव से जुडी बड़ी खबर, जयपुर नगर निगम के 5 बूथों पर रिपोलिंग जारी, जयपुर नगर निगम के 4 वार्डों के 5 बूथों पर हो रही रिपोलिंग, पांचों बूथों पर सुबह से ही मतदान प्रक्रिया है जारी, 11 सितंबर को मतदान के दौरान बूथ पर ईवीएम खराब जैसी समस्याओं के चलते हो रही रिपोलिंग, रिपोलिंग जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 9, 18, 25 और 34 के बूथों पर कराई जा रही है, इनमें वार्ड संख्या 9 का बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 का बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 का बूथ संख्या 343 तथा वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 और 484 हैं शामिल, इन सभी बूथों पर मतदाता सुबह से पहुंच रहे मतदान के लिए, मतदान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम, रिपोलिंग पूरी होने के बाद 17 सितंबर को की जाएगी मतों की गणना , जयपुर नगर निगम के इन वार्डों के चुनाव परिणाम गुरुवार को किए जाएंगे जारी










