PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पायलट ने आते ही पंजाब में कर दिया कमाल! जो काम भूपेश बघेल नहीं कर पाए, वो सचिन ने कर दिखाया

15 सितंबर 2026
साझा करें:
पायलट ने आते ही पंजाब में कर दिया कमाल! जो काम भूपेश बघेल नहीं कर पाए, वो सचिन ने कर दिखाया

Punjab Congress: सचिन पायलट ने संभाली कमान, चन्नी-वडिंग की एकता ने दिया बड़ा सियासी संदेश

पंजाब कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस ने AAP सरकार के खिलाफ आज किया अपना पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन, इस दौरान पंजाब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में वित्त मंत्री के आवास की ओर किया मार्च, प्रदर्शन के दौरान सचिन पायलट ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया जोशीला भाषण और आम आदमी पार्टी सरकार पर साधा जमकर निशाना, वहीं इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं की एक ऐसी तस्वीर भी आई सामने, जिसने पंजाब की सियासत में छेड़ दी नई चर्चा, प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक साथ आए नजर और दोनों नेताओं ने आपसी एकजुटता का दिया संदेश, माना जा रहा है कि सचिन पायलट के पंजाब प्रभारी बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिशें हुई हैं तेज, इससे पहले भूपेश बघेल के प्रभारी रहते हुए पंजाब कांग्रेस में अलग-अलग गुटों और नेताओं के बीच नाराजगी की चर्चाएं लगातार  आ रही थी सामने, खासकर चन्नी और रंधावा गुट के नेताओं को लेकर भी सियासी हलकों में कई तरह की बातें कही जाती थीं, अब सचिन पायलट के प्रभारी बनने के बाद पार्टी में एकजुटता की तस्वीर दे रही है दिखाई और माना जा रहा है कि पुराने गिले-शिकवे दूर कर सभी दिग्गज नेता एक मंच पर आने की कर रहे हैं कोशिश, ऐसे में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह एक अहम राजनीतिक संकेत माना जा रहा है और चर्चा है कि आने वाले चुनाव में पार्टी के सभी बड़े नेता मिलकर उतर सकते हैं चुनावी मैदान में


https://youtu.be/gEGF0Oyqs7w?si=DNtCzWsn0HetTjys

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal