पकौड़ी लाल कोल की जीवनी (Pakaudi Lal Kol Biography in Hindi)
Pakaudi Lal Kol Latest News - पकौड़ी लाल कोल उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय आदिवासी समाज से आने वाले नेताओं में शामिल हैं. मिर्जापुर और सोनभद्र के क्षेत्र में राजनीतिक पहचान बनाने वाले कोल ने विधानसभा से लेकर लोकसभा तक की यात्रा की है. वर्ष 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे और इसके बाद वर्ष 2019 में अपना दल (सोनेलाल) के टिकट पर इसी सीट से दोबारा लोकसभा का चुनाव जीता. हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना दल (एस) ने उनका टिकट काटकर उनकी बहू रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया, लेकिन वे चुनाव जीतने में सफल नहीं हो सकीं. चुनाव के बाद पार्टी ने पकौड़ी लाल कोल को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उन पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया. इस लेख में हम आपको पकौड़ी लाल कोल के जीवन परिचय (Pakaudi Lal Kol Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
पकौड़ी लाल कोल जन्म और परिवार (Pakaudi Lal Kol Birth & Family)
पकौड़ी लाल कोल (Pakaudi Lal Kol) का जन्म 2 जुलाई 1952 को उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले के पटेहरा कला गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री जुगनू (Shri Jugnu) और माता का नाम श्रीमती मुनराजी देवी (Smt. Munraji Devi) हैं.
उनका विवाह 30 मई 1971 को श्रीमती पन्ना देवी (Smt. Panna Devi) से हुआ था. उन्हें सात संतान हैं. उन्हें दो बेटे और पांच बेटियां हैं. उनकी पत्नी गृहिणी हैं.
वे धर्म से हिन्दू हैं, और जाति से कोल (आदिवासी वर्ग) (ST) से हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2019)
स्थायी पता : गांव. पटेहराकला, डाकघर कुबरीपटेहरा, जिला मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश - 231309
मोबाइल : 09415362426
वर्तमान पता : 802, कावेरी अपार्टमेंट, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली - 110001
मोबाइल : 09415362426
पकौड़ी लाल कोल की शिक्षा (Pakaudi Lal Kol Education)
पकौड़ी लाल कोल की शिक्षा अंडर मैट्रिक हैं.
पकौड़ी लाल कोल राजनीतिक करियर (Pakaudi Lal Kol Political Career)
पेशे से किसान रहे पकौड़ी लाल कोल करीब तीन दशक से सक्रिय राजनीति में हैं. लाल ने वर्ष 2002 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बने और जीतकर उत्तर प्रदेश के विधायक बने. इसके बाद उन्होंने राज्य की राजनीति से आगे बढ़कर केंद्र की राजनीति में भाग्य आजमाया. वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से खड़े हुए और जीत गए. इस जीत के साथ वे पहली बार लोकसभा के सांसद बने. 15वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में उन्हें उद्योग संबंधी समिति, सभा पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति और भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्रालय की सलाहकार समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया.
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पकौड़ी लाल एक बार फिर समाजवादी पार्टी के टिकट पर रॉबर्ट्सगंज (आरक्षित) से चुनाव मैदान में उतरे. लेकिन इस बार उन्हें सफलता नहीं मिली. भाजपा के छोटेलाल ने 3,78,211 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया, जबकि पकौड़ी लाल 1,35,966 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पकौड़ी लाल समाजवादी पार्टी छोड़कर अपना दल (सोनेलाल) में शामिल हो गए और एनडीए के समर्थन से रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट (Robertsganj Lok Sabha constituency) से चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्होंने 4,47,914 वोट हासिल किया, जबकि समाजवादी पार्टी के भाई लाल को 3,93,578 वोट मिले. पकौड़ी लाल ने 54,336 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर दूसरी बार लोकसभा में प्रवेश किया.
उत्तर प्रदेश का रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट एक आरक्षित सीट हैं. इसी आरक्षित सीट से सांसद बनने के बाद 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में पकौड़ी लाल ने वर्ष 2019 से 2024 तक इसका प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान वे संसद की विभिन्न समितियों के सदस्य भी रहे. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना दल (एस) ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया और उनकी जगह उनकी बहू रिंकी कोल को रॉबर्ट्सगंज से टिकट दिया. पार्टी की ओर से टिकट बदले जाने के पीछे पकौड़ी लाल को लेकर पार्टी के भीतर बनी नाराजगी और उनके कुछ विवादित बयानों का भी उल्लेख समाचार रिपोर्टों में किया गया.
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना दल (एस) ने रिंकी कोल को अपना उम्मीदवार बनाया, हालांकि रिंकी कोल की भी हार हुई. चुनाव परिणाम के बाद अपना दल (एस) ने पकौड़ी लाल कोल को कारण बताओ नोटिस जारी किया. पार्टी की ओर से उन पर रिंकी कोल के खिलाफ काम करने और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के आरोप लगाए गए तथा उनसे जवाब मांगा गया.
पकौड़ी लाल कोल की संपत्ति (Pakaudi Lal Kol Property)
2019 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार पकौड़ी लाल कोल की कुल संपत्ति 2.30 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 6.84 लाख का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको पकौड़ी लाल कोल जीवनी (Pakaudi Lal Kol Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












