नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने एयर इंडिया की उड़ानों में लगातार हो रही देरी और अव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला, संसद के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए जयपुर से दिल्ली जा रहे हनुमान बेनीवाल ने एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1834 के घंटों लेट होने पर दिया बड़ा बयान, सरकार पर हमला करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- आज सुबह 11 बजे संसद के चल रहे मानसून सत्र की कार्यवाही प्रारम्भ होने से पहले मुझे जयपुर से दिल्ली पहुंचकर विपक्ष के साथी सांसदों के साथ संसदीय कार्यवाही को लेकर विशेष चर्चा करनी थी, लेकिन एयर इंडिया की जयपुर-दिल्ली की उड़ान संख्या AI 1834 निर्धारित समय के बाद अभी दिल्ली से ही जयपुर के लिए उड़ान नहीं भर पाई है, जबकि जयपुर से इसकी उड़ान का निर्धारित समय सुबह 08:50 का है, देश में आए दिन उड़ानों के विलंब और अव्यवस्था से लाखों यात्री परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागर विमानन मंत्री राममोहन एन किंजारापु को इस गंभीर समस्या पर हैं मौन, ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सरकार का एयरलाइंस के संचालन और समयबद्धता पर कोई प्रभावी नियंत्रण ही नहीं बचा है, सरकार को यह समझने की आवश्यकता है कि देश की विमानन व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना और यात्रियों के समय का सम्मान करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, इससे लगातार मुंह नहीं मोड़ा जा सकता, AIR INDIA की उड़ानों में अक्सर लेटलतीफी होती है ,लेकिन सरकार न तो एयरइंडिया की जवाबदेही तय करती है और न ही सुधार के करती है प्रयास
संसद पहुंचने में हुई देरी, Air India पर भड़के सांसद बेनीवाल, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, देखें क्या कहा?

एयर इंडिया की फ्लाइट लेट होने पर भड़के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, केंद्र सरकार पर साधा निशाना








