लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, 25 जुलाई को बिहार के सीवान में NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग का वीडियो आया सामने, वही वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान AK-47 से फायरिंग करने वाले SP पूरन झा के बॉडीगार्ड अभिषेक पटेल को किया गया सस्पेंड, वही इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- छात्रों के ख़िलाफ़ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है, खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार करके उनपर FIR की जा रही है, मोदी जी, कहाँ गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? उल्टा उनपर घातक हमले और बर्बरता की जा रही है, दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चली और बिहार में AK-47, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार हो या दिल्ली - हर जगह पैटर्न एक ही है, पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है, सुधार इनके बस का नहीं है, अपनी बातों से मुकर जाएगी और हर तरकीब से छात्रों की आवाज़ दबाएगी, मोदी जी, देश के छात्रों से माफ़ी मांगिए, और जिन्होंने छात्रों पर हमला किया है, उन्हें कुचला है उनपर कार्रवाई कीजिए, छात्रों पर नहीं
बिहार छात्र प्रदर्शन में AK-47 से फायरिंग! राहुल गांधी भड़के, पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात









