Facebook Instagram Twitter Website Youtube
  • होम
  • बड़ी खबर
  • बिहार चुनाव
  • माननीय
    • बायोग्राफी
    • जन्मदिन
  • सिर्फ़ यहीं
  • विशेष रिपोर्ट
  • कानों देखी
  • सियासत
    • तीखी बात
  • बॉलीवुड पॉलिटिक्स
  • तहखाना
    • जयंती
    • पुण्यतिथि
    • सियासी किस्सा
  • सोशल मीडिया
    • वायरल
    • वायरल सच
    • हलचल
Search
Logo
Friday, December 5, 2025
Facebook
Instagram
Twitter
Website
Youtube
Logo
spot_img
  • होम
  • बड़ी खबर
  • बिहार चुनाव
  • माननीय
    • बायोग्राफी
    • जन्मदिन
  • सिर्फ़ यहीं
  • विशेष रिपोर्ट
  • कानों देखी
  • सियासत
    • तीखी बात
  • बॉलीवुड पॉलिटिक्स
  • तहखाना
    • Allजयंतीपुण्यतिथिसियासी किस्सा
      तहखाना

      अहमद पटेल के जाने से हुआ कांग्रेस के एक युग का पतन, एक शर्मिला सेनापति, जो था पार्टी का ‘चाणक्य’

      25 Nov 2020
      तहखाना

      राजीव गांधी ने साफ दिल से बोला था ऐसा सच कि खड़ा हो गया राजनीतिक तूफान

      20 Aug 2020
      पुण्यतिथि

      लोकतंत्र के प्रहरी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी से सीखें मर्यादा की पालना करने वाला चरित्र कैसा होता है?

      16 Aug 2020
      तहखाना

      स्व. भैरोंसिंह सरकार गिराने का प्रयास कर चुके भंवर लाल शर्मा आज सीएम गहलोत के लिए बने सिरदर्द

      18 Jul 2020
  • सोशल मीडिया
    • Allवायरलवायरल सचहलचल
      Misc

      ऑपरेशन सिंदूर क्या है? | Operation Sindoor In Hindi

      8 May 2025
      बड़ी खबर

      ‘एक सेकंड के लिए भी…’ अक्षय की ‘केसरी 2’ के लिए शशि थरूर ने कह दी ये बात

      29 Apr 2025
      सोशल मीडिया

      मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने गणतंत्र दिवस पर की पीएम मोदी की तारीफ, वीडियो वायरल..

      26 Jan 2025
      दिल्ली चुनाव

      दिल्ली में बीजेपी का ‘दुल्हा’ गुम हुआ तो अरविंद केजरीवाल बने ‘राजा बाबू’

      6 Jan 2025
Home माननीय बायोग्राफी संजय जायसवाल की जीवनी | Sanjay Jaiswal Biography in Hindi
  • माननीय
  • बायोग्राफी

संजय जायसवाल की जीवनी | Sanjay Jaiswal Biography in Hindi

By
पॉलिटॉक्स ब्यूरो
-
14 Apr 2025
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Tumblr
    sanjay jaiswal biography in hindi
    sanjay jaiswal biography in hindi

    Sanjay Jaiswal Latest News – डॉ संजय जायसवाल बिहार बीजेपी के पुराने व वरिष्ठ नेता है और वर्तमान में बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के सांसद है. सांसद होने के साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक भी है. डॉ संजय जायसवाल भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार जीत दर्ज कर चुके है. पेशे से डॉक्टर संजय जायसवाल के पिता डॉ. मदन प्रसाद जायसवाल भी कभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक और बाद में सांसद हुआ करते थे. उनके पिता पार्टी में तब से शामिल थे जब से भाजपा का गठन हुआ था. बाद में उनके बेटे संजय जायसवाल ने उनकी राजनैतिक विरासत को कायम रखा और अपनी पहचान चिकित्सा के क्षेत्र के साथ ही राजनीति में भी बनाई. इस लेख में हम आपको भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद डॉ संजय जायसवाल की जीवनी (Sanjay Jaiswal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

    संजय जायसवाल की जीवनी (Sanjay Jaiswal Biography in Hindi)

    पूरा नाम संजय जायसवाल
    उम्र 59 साल
    जन्म तारीख 29 नवंबर 1965
    जन्म स्थान पटना
    शिक्षा एमबीबीएस
    कॉलेज पटना मेडिकल कॉलेज
    वर्तमान पद बिहार की पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से सांसद
    व्यवसाय राजनीतिज्ञ
    राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
    वैवाहिक स्थिति विवाहित
    पिता का नाम डॉ मदन प्रसाद जायसवाल
    माता का नाम डॉ. सरोज जायसवाल
    पत्नी का नाम डॉ. मंजू चौधरी
    बच्चे एक बेटा एक बेटी
    बेटें का नाम –
    बेटी का नाम –
    स्थाई पता शिवम हॉस्पिटल, डॉ. एम.पी. जयसवाल पथ, शहर बेतिया, बिहार
    वर्तमान पता 5, तालकटोरा रोड, शहर नई दिल्ली
    फोन नंबर 09431212008
    ईमेल drsanjayjaiswal[at]gmail[dot]com

    संजय जायसवाल का जन्म और परिवार (Sanjay Jaiswal Birth & Family)

    संजय जायसवाल का जन्म 29 नवंबर 1965 को बिहार के पटना में हुआ. संजय जायसवाल के पिता का नाम डॉ मदन प्रसाद जायसवाल तो उनके माता का नाम डॉ. सरोज जायसवाल था.

    संजय जायसवाल के पिता डॉ मदन प्रसाद जायसवाल पेशे से डॉक्टर थे और वह बेतिया के पूर्व एमपी थे. वह बेतिया नगर परिषद के अध्यक्ष चुने गए थे. भारतीय जनता पार्टी की स्थापन के बाद वह पार्टी में शामिल होकर राज्य से विधायक और और फिर भाजपा के टिकट पर दो बार सांसद भी चुने गए थे. संजय जायसवाल की माता डॉ. सरोज जायसवाल भी पेशे से डॉक्टर है.

    संजय जायसवाल पांच भाई बहन है. संजय जायसवाल का विवाह 1 फरवरी 1993 को डॉ. मंजू चौधरी से हुआ है. उनके दो बच्चे हैं. संजय जायसवाल के एक बेटा और एक बेटी है.

    संजय जायसवाल का स्थायी निवास स्थान बेतिया, बिहार है. जबकि वर्तमान निवास स्थान दिल्ली है. संजय जायसवाल हिन्दू है और जाति से वैश्य है.संजय जायसवाल पर 5 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

    संजय जायसवाल की शिक्षा (Sanjay Jaiswal Education)

    डॉ संजय जायसवाल ने मेडिकल की पढाई की है. उन्होंने वर्ष 1991, पटना विश्वविद्यालय के पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और बाद में फिर उन्होंने वर्ष 1997 में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से एमडी (जनरल मेडिसिन) किया.

    संजय जायसवाल का चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान

    डॉ संजय जायसवाल पेशे से डॉक्टर है. संजय के परिवार एक चिकित्सक का परिवार है. उनके माता पिता भी डॉक्टर थे जबकि डॉ संजय जायसवाल की पत्नी डॉ मंजू चौधरी भी डॉक्टर है. डॉ संजय जायसवाल एक सांसद होने के साथ ही बिहार में चिकित्सा अधिकारी भी है. यह अलग बात है कि चिकित्सा क्षेत्र के साथ ही संजय ने राजनीति में भी अपनी भूमिका दर्ज करवाई है. संजय जायसवाल सांसद के पद पर रहते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के सदस्य के साथ ही जेआईपीएमईआर, पांडिचेरी की शासी निकाय के सदस्य भी रहे हैं. संजय जायसवाल वर्तमान में अनुमान समिति के अध्यक्ष हैं. इसके साथ ही वह पटना एम्स के शासी निकाय और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद के सदस्य भी हैं.

    संजय जायसवाल का राजनीतिक करियर (Sanjay Jaiswal Political Career)

    संजय जायसवाल बिहार के राजनैतिक घराने से आते है. उनके पिता डॉ मदन प्रसाद जायसवाल बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता हुआ करते थे और वह पार्टी की स्थापना के साथ ही उनसे जुड़े हुए थे. उनके पिता भी एक डॉटर होने के साथ ही नेतागिरी में भी अपनी भूमिका दर्ज की थी. ठीक अपने पिता का अनुसरण करते हुए डॉ संजय जायसवाल भी मेडिकल साइंस के साथ ही राजनीतिक साइंस यानि राजनीतिक दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई और आज के डेट में वह बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता कहलाते है.

    संजय जायसवाल की राजनीतिक यात्रा 2009 से शुरू हुई. संजय जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार 15वीं लोक सभा चुनाव, 2009 में पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा और वह जीत गए. पश्चिम चंपारण इससे पहले लोकसभा सीट नहीं हुआ करता था. इससे पहले बेतिया लोक सभा सीट के नाम से यह जाना जाता था. पर 2008-09 में परिसीमन के बाद पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया और यहां से पहली बार संजय जायसवाल भाजपा के सांसद चुने गए. लोकसभा चुनाव में संजय जायसवाल की यह पहली जीत थी और इसके बाद वह पहली बार सांसद बन गए.

    हालांकि संजय जायसवाल के लिए यह जीत कोई आसान नहीं थी क्योकि उनका प्रतिद्वंदी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम वाला था. उनका सामना प्रकाश झा से था. प्रकाश झा कई प्रसिद्ध फिल्म के निर्माता और निर्देशक रह चुके है और फिल्म इंडस्ट्री में उस दौर में अपना एक अलग नाम रखने वाले में से हुआ करते थे पर बावजूद इसके संजय जायसवाल उन्हे सवा लाख के वोटो के अंतराल से पराजित किया.

    फिर इस के बाद तो संजय जायसवाल राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह लगातार तब से लेकर विगत लोकसभा चुनाव में पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीतते आ रहे है. संजय जायसवाल पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2009, 2014, 2019 और 2024 में जीत चुके है. इस तरह से संजय जायसवाल 15वीं, 16वीं, 17वीं और 18वीं लोक सभा चुनाव में चुनकर सांसद बन चुके है.

    वर्तमान में, संजय जायसवाल 18वीं लोकसभा में बिहार की पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है और भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक है.

    संजय जायसवाल की संपत्ति (Sanjay Jaiswal Net Worth)

    2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संजय जायसवाल की कुल संपत्ति 29.05 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 13 हजार रूपये का कर्ज भी हैं.

    इस लेख में हमने आपको सांसद संजय जायसवाल की जीवनी (Sanjay Jaiswal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

    • बंदी संजय कुमार की जीवनी
    • शोभा करंदलाजे की जीवनी
    • निमुबेन बांभनिया की जीवनी
    • शांतनु ठाकुर की जीवनी
    • अजय टम्टा की जीवनी
    • संजय सेठ की जीवनी
    • चन्द्रशेखर पेम्मासानी की जीवनी

     

     

    Share this:

    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Click to share on X (Opens in new window) X
    • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
    • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
    • More
    • Click to share on Reddit (Opens in new window) Reddit
    • Click to share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
    • Click to share on Pocket (Opens in new window) Pocket
    • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related

    Google search engine
    • TAGS
    • Sanjay Jaiswal
    • Sanjay Jaiswal age
    • Sanjay Jaiswal assets
    • Sanjay Jaiswal biography in hindi
    • Sanjay Jaiswal birthday
    • Sanjay Jaiswal cast name
    • Sanjay Jaiswal daughter
    • Sanjay Jaiswal education in hindi
    • Sanjay Jaiswal net worth
    • Sanjay Jaiswal news
    • Sanjay Jaiswal photo
    • Sanjay Jaiswal twitter
    • Sanjay Jaiswal wife
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Tumblr
      Previous article‘गहलोत-पायलट हैं गद्दार’ पोस्टर लगने से हड़कंप, जानिए पूरा मामला
      Next articleक्या मायावती के अच्छे दिन ला पाएगी आकाश की बसपा में एंट्री?
      पॉलिटॉक्स ब्यूरो
      पॉलिटॉक्स ब्यूरो
      https://politalks.news
      Twitter Youtube

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      bijendra prasad yadav biography in hindi

      बिजेंद्र प्रसाद यादव की जीवनी | Bijendra Prasad Yadav Biography in Hindi

      vijay kumar chaudhary biography in hindi

      विजय कुमार चौधरी की जीवनी | Vijay Kumar Chaudhary Biography in Hindi

      ashok choudhary biography in hindi

      अशोक चौधरी की जीवनी | Ashok Choudhary Biography in Hindi

      mangal pandey biography in hindi

      मंगल पांडे की जीवनी | Mangal Pandey Biography in Hindi

      surya kant biography in hindi

      जस्टिस सूर्यकांत की जीवनी | Surya Kant Biography in Hindi

      deepak prakash biography in hindi

      दीपक प्रकाश की जीवनी | Deepak Prakash Biography in Hindi

      samrat choudhary biography in hindi

      सम्राट चौधरी की जीवनी | Samrat Choudhary Biography in Hindi

      r. k. singh biography in hindi

      आरके सिंह की जीवनी | R. K. Singh Biography in Hindi

      vijay kumar sinha biography in hindi

      विजय कुमार सिन्हा की जीवनी | Vijay Kumar Sinha Biography in Hindi

      मिनी टॉक्स

      priyanka gandhi

      प्रियंका गांधी ने इंडिगो फ्लाइट्स में हुई देरी और कैंसलेशन को...

      5 Dec 2025
      2d7a8d5b 1f5c 461b 866c a46337f7bc9a

      राजस्थान कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, डोटासरा समेत...

      4 Dec 2025
      kangana ranaut on rahul gandhi

      कंगना ने कांग्रेस के ‘युवराज’ को दिया बड़ा ऑफर! जानें क्या...

      4 Dec 2025
      ashok gehlot

      ‘विदेश के नेताओं को राहुल गांधी से मिलने से रोका जा...

      4 Dec 2025
      nitin nabin sinha biography in hindi

      नितिन नबीन सिन्हा की जीवनी | Nitin Nabin Sinha Biography in...

      4 Dec 2025

      विज्ञापन

      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine

      विज्ञापन

      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine
      Google search engine
      Logo

      ABOUT US

      पॉलिटॉक्स न्यूज़, जैसा की नाम से ही पता चलता है, सिर्फ और सिर्फ राजनीति से जुड़ी खबरों का एक मात्र प्लेटफॉर्म. हमारी कोशिश है कि देश और प्रदेश की राजनीति की से जुड़ी हर खबर के अंदर की खबर से हम आपको बाख़बर कर पाएं और हमारे इस प्रयास को जिस तरह से पिछले 5 साल में आपने सराहा है उसके लिए पॉलिटॉक्स की पूरी टीम आपका तहेदिल से शुक्रिया अदा करती है. बहुत-बहुत धन्यवाद '5 साल बेमिसाल, यह सिलसिला चलेगा सालों साल

      Contact us: Politalks.in@gmail.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Instagram
      Twitter
      Website
      Youtube