नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर अशोक गहलोत ने शिमला में की PC, दिया ये बड़ा बयान

ashok gehlot big statement
22 Apr 2025
राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने की प्रेस वार्ता, नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर अशोक गहलोत ने शिमला में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर गहलोत ने साधा निशाना, अशोक गहलोत ने कहा- सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की गई, नेशनल हेराल्ड भी बंद हो गया था इसे चलाने के लिए कांग्रेस ने 90 करोड़ दिए, 10 साल में और एक कंपनी बनाई गई, 70 करोड़ रु. कर्मचारियों के लंबित वेतन, भत्तों को चुकाने के लिए खर्च किए गए, पूरे देश में यह माहौल बनाया जा रहा गांधी परिवार के पास 5 हजार करोड़ की संपत्ति है, जबकि नेशनल हेराल्ड कंपनी यह गैर लाभकारी कंपनी है, इसमें कोई गड़बड़ी नहीं हुई और ₹1 का भी लेनदेन नहीं हुआ, गहलोत ने कहा- जिस मामले में पैसे का लेनदेन नहीं, उसमें मनी लांड्रिंग एक्ट कैसे लग सकता है?, बता दें नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अलग-अलग राज्यों में कर रहे है प्रेस वार्ता