Meenakshi Lekhi Latest News – मीनाक्षी लेखी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री है. वह नई दिल्ली लोक सभा क्षेत्र से दो बार की सांसद है. राजनीति में आने से पहले मीनाक्षी लेखी सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुकी है. उनके पति भी सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील है. वह सांसद बनने से पहले भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुकी है. लेखी को मोदी का समर्थक माना जाता है.
मीनाक्षी लेखी की हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ है और उन्होंने विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में लेख भी लिखा है. इसके साथ ही वह संसद में अच्छे बहस के लिए भी जानी जाती है. वैसे फिलहाल 18वीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था पर इसके बावजूद पार्टी में उनका कद अब भी बड़े नेत्री जैसा ही है. इस लेख में हम आपको मीनाक्षी लेखी की जीवनी (Meenakshi Lekhi Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
मीनाक्षी लेखी की जीवनी (Meenakshi Lekhi Biography in Hindi)
पूरा नाम | मीनाक्षी लेखी |
उम्र | 57 साल |
जन्म तारीख | 30 अप्रैल 1967 |
जन्म स्थान | दिल्ली |
शिक्षा | एलएलबी |
कॉलेज | दिल्ली विश्वविद्यालय |
वर्तमान पद | भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उच्चतम न्यायालाय में वकील |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, वकील |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | भगवान खन्ना |
माता का नाम | अमरलता खन्ना |
पति का नाम | अमन लेखी |
बच्चे | दो बेटे |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | सी-98ए, साउथ एक्सटेंशन, भाग-2, नई दिल्ली |
वर्तमान पता | सी-98ए, साउथ एक्सटेंशन, भाग-2, नई दिल्ली |
फोन नंबर | 9810729643, 011-23327501, 011-23327502 |
ईमेल | mrs[dot]mlekhi[at]gmail[dot]com |
मीनाक्षी लेखी का जन्म और परिवार (Meenakshi Lekhi Birth & Family)
मीनाक्षी लेखी का जन्म 30 अप्रैल 1967 को दिल्ली में हुआ था. मीनाक्षी लेखी के पति का नाम अमन लेखी है. अमन लेखी भी सुप्रीम कोर्ट के वकील है साथ ही वह भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके है. अमन लेखी की गिनती देश के जाने माने बड़े वकीलों में होती है. इतना ही नहीं अमन लेखी की गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों में भी होती है. मीनाक्षी लेखी के दो बच्चे है. मीनाक्षी लेखी पर कोई आपराधिक मामला देश के किसी न्यायालय में लंबित नहीं है.
मीनाक्षी लेखी की शिक्षा (Meenakshi Lekhi Education)
मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली से पढाई की है. उन्होंने हिंदू कॉलेज, दिल्ली से स्नातक (बी.एससी) किया. इसके बाद उन्होंने कैंपस लॉ सेंटर, विधि संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय से 1987 से 1990 तक कानून (LLB) की पढाई की.
मीनाक्षी लेखी का शुरूआती जीवन (Meenakshi Lekhi Early Life)
मीनाक्षी लेखी पेशे से सीनियर वकील है. कानून की पढाई के बाद वह सं 1990 में दिल्ली बार एसोसिएशन में शामिल हो गई और भारत के सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और देश के विभिन्न हिस्सों में कई अन्य अदालतों, न्यायाधिकरणों व मंचों में प्रैक्टिस करना आरम्भ कर दिया था. .
मीनाक्षी लेखी का शुरूआती जीवन विभिन्न न्यायालयों में वकालत करने में बीता था. वकालत करने के साथ ही वह एक सामाजिक कार्यकर्त्ता भी रही है. अब यही कारण रहा है कि उन्होंने ज्यादातर पीड़ित महिलाओ के केस को लड़ा और उन्हें न्याय दिलवाया. उन्होंने घरेलू हिंसा का शिकार महिला, पारिवारिक क़ानूनी विवाद आदि जैसे मुद्दों के लिए लड़ा. उन्होंने कई बड़े मुकदमों को भी लड़ा है.
मीनाक्षी लेखी का राजनीतिक करियर (Meenakshi Lekhi Political Career)
मीनाक्षी लेखी की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2010 से शुरू हुई थी. वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई. पार्टी में शामिल होते ही उन्हें बड़े पद दे दिए गए और उन्हें 2010 में तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की महिला शाखा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.
इसके बाद 2013 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया. प्रवक्ता किसी भी पार्टी का एक बड़ा पद माना जाता है और वह पार्टी के मुद्दों को मीडिया के सामने रखने का काम करता है. मीनाक्षी लेखी को तब के तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर आसीन नरेंद्र मोदी का प्रबल समर्थक माना जाता था.
नई दिल्ली देश का हाई-प्रोफाइल संसदीय क्षेत्र है. यहां देश के सुप्रीम पद पर आसीन व्यक्तियों के निवास स्थान है. यही पर देश के सबसे बड़े प्रशासनिक प्रतिष्ठान स्थित है.मीनाक्षी लेखी को भाजपा ने पहली बार 2014 के आम चुनाव में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था, जहां उनक सामना कांग्रेस के अजय माकन से था. मीनाक्षी लेखी ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की और कांग्रेस के अजय माकन को 270,000 मतों के अंतर से हराया. इसके बाद उन्हें लाई 2016 में लोकसभा की विशेषाधिकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और बाद में उन्हें शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति, कार्मिक, कानून और न्याय संबंधी समिति, वाणिज्य संबंधी परामर्शदात्री समिति और आवास संबंधी समिति सदस्य भी नियुक्त किया गया था.
28 अगस्त 2015 को शहरी विकास मंत्रालय और एनडीएमसी ने नई दिल्ली के औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड करने को मंजूरी दी थी. इसमें एनडीएमसी के सदस्य और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के सांसद के रूप में मीनाक्षी लेखी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. इसी के बाद उन्होंने नई दिल्ली के सचिवालय भवन के पास के एक सड़क जिसका नाम पहले डलहौजी रोड था, का नाम भी बदलवाया और उसे दारा शिकोह रोड का नाम दिया. इसी के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री निवास से सटे रोड का नाम भी बदला और उसे रेसकोर्स रोड से का लोक कल्याण मार्ग किया. इसी के बाद प्रधानमंत्री के निवास का पता भी बदल गया और उस स्थान को 7 आरसीआर से लोक कल्याण मार्ग कहा जाने लगा.
मीनाक्षी लेखी की एक और भी महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है. दिल्ली में सात सांसद है जबकि मीनाक्षी लेखी दिल्ली के अन्य सभी सांसदों की तुलना में सांसद फंड का उपयोग करने में आगे रही है.
इसके बाद जब देश में 2019 में आम चुनाव हुए तब भाजपा ने उन्हें एक बार फिर से नई दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया जहां एक बार फिर से उनका मुकाबला कांग्रेस के अजय माकन से था. इस बार वह फिर से जीत दर्ज करने में सफल रही और अजय माकन को भारी मतों के अंतराल से पराजित की. मीनाक्षी लेखी को 7 जुलाई 2021 विदेश राज्य मंत्री बनाया गया. वह 11 जून 2024 तक इस पद पर रही.
मीनाक्षी लेखी की संपत्ति (Meenakshi Lekhi Net Worth)
2019 के लोकसभा चुनाव के समय अपने हलफनामें में मीनाक्षी लेखी ने बतलाया है कि उनके पास कुल संपत्ति 36 करोड़ 14 लाख रूपये है जबकि उनपर 79 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको मीनाक्षी लेखी की जीवनी (Meenakshi Lekhi Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- प्रवेश वर्मा की जीवनी
- संजीव झा की जीवनी
- अमानतुल्लाह खान की जीवनी
- सतीश उपाध्याय की जीवनी
- उमंग बजाज की जीवनी
- ओम प्रकाश शर्मा की जीवनी
- राज कुमार चौहान की जीवनी
- सही राम की जीवनी
- अभय वर्मा की जीवनी
- रेखा गुप्ता की जीवनी