किसानों पर गिरे कुदरती कहर पर सरकार और विपक्ष दोनों ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री गहलोत ने जल्द से जल्द गिरदावरी कराने के दिए निर्देश

Frame Collage1583465303842
6 Mar 2020
पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में गुरुवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. इस कुदरती कहर से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. सीएम अशोक गहलोत ने इस पर चिंता जताते हुए फसल खराबे की जल्द से जल्द गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए है. वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे दुःख जाहिर करते हुए सरकार से जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देने का आग्रह किया. इसके साथ ही किसानों पर टूटे इस प्राकृतिक कहर पर सभी दलों के लगभग सभी दिग्गज नेता अन्नदाता के साथ खड़े होते नज़र आये. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारिश और ओलावृष्टि पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी चिंतनीय है. इस संकट की घड़ी में सरकार किसानों के साथ है. बैठक कर अभी मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि आज एवं कुछ दिनों पूर्व हुई ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों में फसल खराबे की गिरदावरी जल्द से जल्द हो. https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1235580609822507008?s=19 पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि बेमौसम की इस बारिश ने अन्नदाता की उम्मीदों पर जो पानी फेरा है, मैं उस दुःख को भलीभांती समझ सकती हूं. सरकार से मेरा आग्रह है कि प्रभावित क्षेत्रों की तुरंत गिरदावरी कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करें. आज जयपुर, श्रीगंगानगर, झुंझुंनूं व दौसा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों के दर्द को और अधिक बढ़ा दिया है. प्रकृति की इस मार में ना सिर्फ खेतों में लहलहाती फसलों को नुकसान हुआ है, बल्कि पशुपालकों के मवेशियों को भी काफी क्षति पहुंची है. https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1235541751353372677?s=19 केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा आज एक बार फिर कुदरत का कहर जयपुर, दौसा, श्रीगंगानगर व झुंझुनू सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि के रुप में दिखने को मिला है. किसानों की लहराती फसलों पर प्रकृति के इस कोप ने बहुत नुकसान पहुंचाया है जो किसान भाईयों के लिए वज्रपात के समान है. https://twitter.com/gssjodhpur/status/1235566865063112704?s=19 मंत्री शेखावत ने आगे कहा की किसान भाईयों की उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचा है, मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा है. राजस्थान सरकार को प्रभावित क्षेत्रों की तुरंत गिरदावरी कराकर पीड़ित किसान भाईयों को उचित मुआवजा प्रदान करना चाहिए. https://twitter.com/gssjodhpur/status/1235566867650998279?s=19 केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि राजस्थान के जयपुर, दौसा, श्रीगंगानगर व झुंझुनू सहित प्रदेश में विभिन्न जिलों में हुई तेज वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है. फसलों के साथ-साथ कई जगह पशुधन की हानि के भी समाचार मिले है. इससे किसानों की आशाओं को गहरा आघात पहुंचा है. मैं निरन्तर अधिकारियों के सम्पर्क में हूँ एवं विभिन्न जगहों पर हुए नुकसान के बारे में जानकारी ले रहा हूँ. केंद्र सरकार और कृषि मंत्रालय किसानों को राहत दिलाने के दिशा में कार्य करेगी. मेरा राजस्थान सरकार से भी आग्रह है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट बनाई जाएं एवं किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाएं. https://twitter.com/KailashBaytu/status/1235608076184514560?s=19 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि किसानों पर एक बार फिर काल चुनौती बनकर आया है, करीब 15 जिलों में सरसों, गेहूं, जौ, चना एवं जीरे की फसलें ओलावृष्टि से प्रभावित हैं. मेरा मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि फसल की गिरदावरी करवा कर सरकार द्वारा गठित कृषक कल्याण बोर्ड के माध्यम से तात्कालिक उपाय करते हुए किसानों को राहत दे. https://twitter.com/SatishPooniaBJP/status/1235631710462545922?s=19 रालोपा मुखिया व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आज राजस्थान के जयपुर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, सहित से कई इलाकों में तेज बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. प्रदेश सरकार त्वरित प्रभाव से गिरदावरी करा कर पीड़ित किसानों के लिए राहत पैकेज जारी व फसली बीमा कंपनियों को भी पाबन्द करे. https://twitter.com/hanumanbeniwal/status/1235573767197167616?s=19 राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में लगातार दो दिन से हो रही ओलावृष्टि से पूर्वी राजस्थान के जिलो में फसलों में भारी नुकसान है. मेरी राज्य सरकार से मांग है कि इस प्राकृतिक आपदा की तुरंत गिरदावरी करवाये और SDRF या कृषक कल्याण कोष से अन्नदाता को तुरंत राहत पहुंचाए. https://twitter.com/DrKirodilalBJP/status/1235593001956569090?s=19 राज्य सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान में किसानों का सम्बल बनने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रो में फसल ख़राबे की गिरदावरी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. राज्य की जवाबदेही सरकार इस प्राकृतिक आपदा के समय में किसानो के साथ खड़ी हैं. https://twitter.com/Barmer_Harish/status/1235634978278346752?s=19 उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. मैं प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में अन्नदाता के साथ खड़ा हूं. राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में गिरदावरी करा कर किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करें. https://twitter.com/Rajendra4BJP/status/1235604390754414592?s=19