



बता दें, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Bengal CM) लगातार नागरिकता संशोधन कानून और NRC का विरोध कर रही हैं. ममता कई बार कह चुकी हैं कि सरकार की मंशा असम के बाद पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करने की है लेकिन वे अपने यहां इसे लागू नहीं होने देंगी. एक सप्ताह के भीतर आज ममता ने तीसरी बार मार्च निकाला. कोलकाता में आज उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह पूरे देश को हिरासत केंद्र में बदलना चाहती है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. ममता बनर्जी पहले कह चुकी हैं कि वो मर जाएंगी लेकिन CAA और NRC को बंगाल में लागू होने नहीं देंगी. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की है. इस मामले में दाखिल की गई सभी याचिकाओं पर कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है. इस मामले में चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े, जस्टिस बी आर गवई और सूर्य कांत के सामने कुल 59 याचिकाएं सुनवाई के लिए लगाई गई थीं. (Bengal CM)West Bengal CM in Kolkata: You (Amit Shah) are Home Minister of the country not only a BJP leader, please maintain peace in the country. You have not done 'sabka saath, sabka vikas' but 'sabke saath sarvanash'. Withdraw CAA & NRC, or else I will see how you implement it here. pic.twitter.com/ZqWFw4a6re
— ANI (@ANI) December 18, 2019


