दिनेश कुमार त्रिपाठी की जीवनी | Dinesh Kumar Tripathi Biography in Hindi

dinesh kumar tripathi biography in hindi
dinesh kumar tripathi biography in hindi

Dinesh Kumar Tripathi Latest News – एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी देश के 26वें नौसेनाध्यक्ष है. 30 अप्रैल 2024 को एडमिरल आर. हरि कुमार के स्थान वे इस पद पर आसीन हुए. इससे पहले वे नौसेना स्टाफ के 38वें उप प्रमुख रह चुके है. चार दशकों के अपने कार्यकाल में वे सेना के कई बड़े पदों पर आसीन रह चुके है. समय समय पर उन्हें विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जा चुका है. इस लेख में हम आपको देश के 26वें नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जीवनी (Dinesh Kumar Tripathi Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

दिनेश कुमार त्रिपाठी की जीवनी (Dinesh Kumar Tripathi Biography in Hindi)

पूरा नाम दिनेश कुमार त्रिपाठी
उम्र 61 वर्ष
जन्म तारीख 15 मई 1964
जन्म स्थान
शिक्षा मास्टर की डिग्री
कॉलेज नेवल वॉर कॉलेज
वर्तमान पद देश के 26वें नौसेनाध्यक्ष एडमिरल
व्यवसाय नौसेनाध्यक्ष
बैच
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम
माता का नाम
भाई-बहन
पत्नी का नाम शशि त्रिपाठी
बच्चे एक बेटा
स्थाई पता
वर्तमान पता
फोन नंबर
ईमेल

दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म और परिवार (Dinesh Kumar Tripathi Birth & Family)

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 को हुआ था. उनकी शादी शशि त्रिपाठी से हुई है, जो एक कलाकार और गृहिणी हैं. उनका एक बेटा है, जो एक वकील है. दिनेश कुमार त्रिपाठी धर्म से हिन्दू है और जाति से ब्राह्मण है.

दिनेश कुमार त्रिपाठी की शिक्षा (Dinesh Kumar Tripathi Education)

नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की शुरूआती पढाई मध्यप्रदेश के रीवा से हुई थी. उन्होंने मध्यप्रदेश के  रीवा स्थित सैनिक स्कूल से पढाई की थी. वहां उनके सहपाठी सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी रह चुके है.

उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे और भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला से भी पढाई की थी. एडमिरल दिनेश कुमार ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में स्टाफ कोर्स पूरा किया. इसके अलावे उन्होंने कॉलेज ऑफ़ नेवल वारफेयर में उच्च कमान कोर्स भी किया है. बाद में उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका में नेवल वॉर कॉलेज में भी भाग लिया है.

दिनेश कुमार त्रिपाठी का करियर (Dinesh Kumar Tripathi Career)

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए. उन्हें संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में महारत हासिल हैं.शुरुआत में उन्होंने गाइडेड मिसाइल, आईएनएस मुंबई के संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में काम किया. वर्ष 2005 में एडमिरल दिनेश कुमार ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा बेड़े की समीक्षा के दौरान कमान संभाली थी. इसके बाद उन्होंने दिल्ली श्रेणी के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक INS  मुंबई के कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी काम किया. अपने करियर के अगले पड़ाव में उन्होंने तलवार श्रेणी के गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल की कमान भी संभाली थी. इसके बाद एडमिरल दिनेश कुमार ने नौसेना मुख्यालय में प्रिंसिपल डायरेक्टर नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशंस एवं प्रिंसिपल डायरेक्टर नेवल प्लान्स के रूप में भी सेवा दी थी.

एडमिरल नौसेनाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी को इसके बाद 1 जून 2021 को वाइस एडमिरल रवनीत सिंह का उत्तराधिकारी के तौर पर यह पद दिया गया. उन्हें कार्मिक प्रमुख बना दिया गया. दो वर्षो तक इस पद पर रहने के बाद एडमिरल दिनेश कुमार को पश्चिमी नौसेना कमान का फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बना दिया गया. इस पद पर उन्हें 1 मार्च 2023 को बहाल किया गया. उन्होंने वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह की जगह ली. इसके बाद बाद उन्हें फिर से प्रमोशन मिला और उन्हें नौसेना का उप प्रमुख बना दिया गया. एडमिरल दिनेश कुमार को 4 जनवरी 2024 को 38वें उप प्रमुख नियुक्त किया गया. इस पद पर आसीन होते हुए उन्होंने वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह का स्थान लिया.

एडमिरल नौसेनाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी कई पदकों से सम्मानित किये जा चुके है. उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और नौ सेना पदक मिल चुका है.

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी – ‘26वें नौसेनाध्यक्ष’ के रूप में

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को 19 अप्रैल 2024 को भारत सरकार के द्वारा नौसेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया. जबकि इस पद पर उन्होंने 30 अप्रैल 2024 को पद भार ग्रहण किया. उन्होने पूर्व नौ सेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार का स्थान लिया. एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी देश के ‘26वें नौ सेनाध्यक्ष’ है.

इस लेख में हमने आपको देश के 26वें नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जीवनी (Dinesh Kumar Tripathi Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

Google search engine