नितिन नबीन की जीवनी | Nitin Nabin Biography in Hindi

nitin nabin biography in hindi
nitin nabin biography in hindi

Nitin Nabin Latest News – भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार के मंत्री और पांच बार के विधायक रहे नितिन नबीन सिन्हा को तत्काल प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. संगठनात्मक नेतृत्व के धनी नबीन वर्तमान में, पटना के नजदीक स्थित बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और राज्य के नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं. नबीन की पहचान बिहार भाजपा के दिग्गज नेता में होतीं है और वे भाजपा के पूर्व दिग्गज नेता व विधायक स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं. 45 वर्ष की आयु में, नितिन पार्टी के इतिहास में सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष हैं और बिहार से इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले भाजपा नेता हैं. इस लेख में हम आपको नितिन नबीन की जीवनी (Nitin Nabin Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

नितिन नबीन की जीवनी (Nitin Nabin Biography in Hindi)

पूरा नाम नितिन नबीन
उम्र 45 साल
जन्म तारीख 23 मई 1980
जन्म स्थान रांची, झारखंड
शिक्षा 12वीं पास
कॉलेज
वर्तमान पद भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
व्यवसाय राजनीतिक
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा
माता का नाम मीरा सिन्हा
पत्नी का नाम डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव
बेटें का नाम
बेटी का नाम
स्थाई पता
वर्तमान पता
फोन नंबर 094310 11451
ईमेल nitin.nabin1@gmail.com

नितिन नबीन का जन्म और परिवार (Nitin Nabin Birth & Family)

नितिन नबीन सिन्हा का जन्म 23 मई 1980 को झारखंड के रांची में कायस्थ जाति में हुआ था. उनके पिता का नाम नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा था और माता का नाम मीरा सिन्हा हैं. उनके पिता भाजपा के दिग्गज नेता रहे है. वे पटना पश्चिम से चार बार विधायक चुने जा चुके थे. नितिन नबीन सिन्हा का विवाह डॉ. दीपमाला श्रीवास्तव से हुआ हैं. उनकी पत्नी नवीरा एंटरप्राइजेज की निदेशक हैं. नितिन नबीन सिन्हा हिन्दू है जबकि जाति से वे कायस्थ हैं. उनपर 5 आपराधिक मामले हैं.

नितिन नबीन की शिक्षा (Nitin Nabin Education)

नितिन नबीन ने वर्ष 1998 में सीबीएसई पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से 12वीं पास किया.

नितिन नबीन का राजनीतिक करियर (Nitin Nabin Political Career)

ऐसे समय में जब देश की अधिकांश प्रमुख राजनीतिक पार्टियों का नेतृत्व सत्तर या अस्सी वर्ष से भी अधिक आयु के नेता के पास हैं, ठीक इसी के विपरीत भारत की सबसे बड़ी पार्टी ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)’ ने पचास वर्ष से भी कम आयु के एक राज्यस्तरीय नेता, नितिन नबीन सिन्हा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद देकर एक अलग कार्यशैली को अपनाया है.

अगर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों में कुछ की बात करें तो. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे 83 वर्ष के हैं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी (एनसीपी-एसपी) के प्रमुख शरद पवार 85 वर्ष के हैं. वही तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 70 वर्ष की हैं, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 69 वर्ष की हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, भी पचास पार यानि 52 वर्ष के है. पार्टियों में आयु को अनुभव का एक महत्वपूर्ण पैमाना के तौर पर देखा जाता रहा है. भाजपा ने भारत की राजनीति में एक अलग तरह की प्रयोगात्मक स्वरुप को जन्म दिया है. शायद संभव हो कि आने वाले समय में दूसरी पार्टियां भी इन्ही कार्यशैली का पालन करें और आयु को पार्टी के किसी बड़े पद का पैमाना न मानें.

लगभग दो दशकों के संगठनात्मक अनुभव के साथ, नितिन नबीन सिन्हा ने पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं, जिनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के बिहार अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी शामिल हैं. नितिन नबीन सिन्हा की राजनैतिक यात्रा अपने विधायक पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की अचानक हुई मृत्यु के बाद से आरम्भ हुई. उनके पिता पटना पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर 1995 से लेकर 2005 तक लगातार चार बार विधायक चुने गए थे. चूंकि वर्ष 2005 में बिहार में दो बार विधानसभा के चुनाव हुए थे इसलिए वे दस वर्षो में चार बार विधायक रहे. 2005 में विधायक चुने जाने के मात्र एक वर्ष बाद 2006 में उनकी मृत्यु हो गई. फिर इसी के बाद इसी वर्ष हुए उपचुनाव में पहली बार नितिन नबीन की बहुत भारी बहुमत से जीत हुई. इस सीट से वे 2010 तक विधायक रहे. पर 2008 में हुए परिसीमन के बाद इस सीट का अस्तित्व समाप्त हो गया और फिर इस विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर बांकीपुर कर दिया गया. नितिन सिन्हा इस सीट से अंतिम विधायक थे.

2010 में जब बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव हुए तब भारतीय जनता पार्टी ने नितिन सिन्हा को एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी जीत हुई. चुनाव में नितिन सिन्हा को 78,771 मत पड़े थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजद उम्मीदवार बिनोद कुमार श्रीवास्तव को मात्र 17,931 मत पड़े. विधानसभा चुनाव में नितिन सिन्हा दूसरी बार इतने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. इसके साथ ही नितिन सिन्हा जहाँ पटना पश्चिम विधानसभा सीट के अंतिम विधायक थे, तो वही बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से वे पहले विधायक है.

इसके बाद नितिन सिन्हा तब से लेकर अब तक इसी सीट से जीतते आ रहे हैं. 2025 में भी उनकी यहाँ से जीत हुई हैं और वे इस समय बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. नितिन इस सीट से 2010, 2015, 2020 और 2025 में कुल चार बार जीत चुके हैं. नितिन राज्य के ऐसे विधायक भी रहे है, जनकी प्रत्येक चुनाव में बहुत भारी बहुमत से जीत होतीं रही है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राजद के रेखा कुमारी को 51,936 मतों के अंतराल से पराजित किया. जबकि 2020 के चुनाव में उन्होंने फिल्म अभिनेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा को भारी मतों के अंतर से हराया था. तब उन्होंने प्लूरल्स पार्टी प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी को भी भारी बहुमत से हराया था.

नितिन नबीन बिहार में दो बार मंत्री भी रह चुके है. पहली बार उन्हें 2021 में बिहार की नीतीश कुमार सरकार में ‘सड़क निर्माण मंत्री’ बनाया गया. हालांकि बाद में उनका मंत्रालय बदलकर ‘शहरी विकास एवं आवास तथा कानून एवं न्याय’ कर दिया गया. इस पद पर वे विधानसभा चुनाव होने तक रहे. इस बार की जीत के बाद भी उन्हें एक बार फिर से नीतीश कुमार सरकार में स्थान मिला और इस बार उन्हें ‘सड़क निर्माण और शहरी विकास एवं आवास’ मंत्री बनाया गया था. जबकि 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन सिन्हा को भाजपा का ‘राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

वर्तमान में, नितिन नबीन सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के ‘राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष’ है.

नितिन नबीन की संपत्ति (Nitin Nabin Property)

2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार नितिन नबीन की कुल संपत्ति 3 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 56 लाख रूपये का कर्ज है.

इस लेख में हमने आपको भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की जीवनी (Nitin Nabin Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

Google search engine