Upendra Dwivedi Latest News – जनरल उपेन्द्र द्विवेदी देश के 30वें सेनाध्यक्ष है. अपने चार दशकों के लंबे कार्यकाल में उन्हें कई पदक मिल चुके है. उन्हें 2024 में परम विशिष्ट सेवा पदक तो 2021 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. उन्हें देश के पूर्वी कमान, पश्चिमी कमान और उत्तरी कमान में उच्च पदों पर रहते हुए सेवा देने का गौरव प्राप्त है. सेना में उच्च पदों पर रहते हुए जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने चार दशकों में मुख्यालय बख्तरबंद ब्रिगेड, माउंटेन डिवीजन, स्ट्राइक कोर और एकीकृत मुख्यालय, सेना में विभिन्न स्टाफ नियुक्तियां किया है. एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले द्विवेदी ने सेना के शीर्ष पद पर आसीन होकर अपने पिता के सपनों को भी पूरा किया और लोगो को संदेश दिया कि युवाओ को अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए. इस लेख में हम आपको देश के 30वें सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की जीवनी (Upendra Dwivedi Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
उपेन्द्र द्विवेदी की जीवनी (Upendra Dwivedi Biography in Hindi)
पूरा नाम | अवधेश कुमार भारती |
उम्र | 60 वर्ष |
जन्म तारीख | 1 जुलाई 1964 |
जन्म स्थान | मध्यप्रदेश के रीवा |
शिक्षा | मास्टर की डिग्री |
कॉलेज | यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी वॉर कॉलेज |
वर्तमान पद | देश के 30वें सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल |
व्यवसाय | सेनाध्यक्ष |
बैच | – |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | श्रीकृष्ण द्विदेदी |
माता का नाम | – |
भाई-बहन | – |
पत्नी का नाम | सुनीता द्विवेदी |
बच्चे | दो बेटियां |
स्थाई पता | – |
वर्तमान पता | – |
फोन नंबर | – |
ईमेल | – |
उपेन्द्र द्विवेदी का जन्म और परिवार (Upendra Dwivedi Birth & Family)
लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का जन्म 1st जुलाई 1964 को मध्यप्रदेश के रीवा जिले के मुडीला गांव में हुआ था. वह देश के विंध्य इलाके है. इस क्षेत्र का नाम देश के राष्ट्रीय गान में भी होता है.
‘विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंगा…..’ (राष्ट्रगान के अंश)
लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिता श्रीकृष्ण द्विदेदी राज्य में एक माइनिंग ऑफिसर थे. जबकि उनकी माता गृहणी थी. तीन भाइयों में द्विवेदी सबसे छोटे है.
लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सेना में सबसे उच्च पद पर आसीन होकर अपने पिता का सपना पूरा किया. दरअसल में उनके पिता का सपना था कि उनके तीन बेटो में एक डॉक्टर बने, दूसरा इंजिनियर बने और तीसरा सेना में अधिकारी बने.
आश्चर्य की बात यह है कि पिता के सपनों को तीनो बेटों ने पूरा किया. लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के एक भाई डॉक्टर के पद पर रह चुके है जबकि दूसरा भोपाल में सिचाई डिपार्टमेंट में अभियंता थे और लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सेना के सबसे शिखर के पद पाकर पिता के सपनों को तो पूरा किया ही.
लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की शादी श्रीमती सुनीता द्विवेदी से हुई है. वह एक गृहणी है. उनकी दो बेटियां है. उपेन्द्र द्विवेदी धर्म से हिन्दू है और जाति से ब्राह्मण है.
उपेन्द्र द्विवेदी की शिक्षा (Upendra Dwivedi Education)
लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की शुरूआती पढाई मध्यप्रदेश के रीवा से हुई थी. उन्होंने रीवा के सैनिक स्कूल से पढाई की थी. जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने जुलाई 1973 में सैनिक स्कूल, रीवा में प्रवेश लिया था, जहाँ नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी उनके सहपाठी हुआ करते थे. उपेन्द्र द्विवेदी ने 1981 में स्कूल छोड़ा था. उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला और फिर इसके बाद भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में भाग लिया. लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रक्षा और प्रबंधन अध्ययन में एम.फिल. भी किया है, इसके अलावे उन्होंने सामरिक अध्ययन व सैन्य विज्ञान में दो मास्टर की डिग्री भी हासिल की हैं, जिनमें से एक यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी वॉर कॉलेज की है.
उपेन्द्र द्विवेदी का करियर (Upendra Dwivedi Career)
जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को 15 दिसंबर, 1984 को भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से जम्मू व कश्मीर राइफल्स की 18वीं बटालियन में कमीशन मिला था. सेना में अधिकारी पद पर रहते हुए जनरल द्विवेदी देश के कई स्थानों पर अपनी सेवा दी है. जनरल द्विवेदी कई कमान प्रमुख रह चुके है. ऑपरेशन रक्षक के दौरान कश्मीर में एक बटालियन की कमान के हेड थे जबकि ऑपरेशन राइनो में मणिपुर में असम राइफल्स के. वे राजस्थान के रेगिस्तान में भी कमान संभाल चुके है. देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में वे असम राइफल्स महानिरीक्षक के पद पर रह चुके है. उस पद पर रहते हुए उन्होंने पूर्वी कमान के पदों पर निकलने वाली कई भर्तियां की थी.
जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को इसके बाद फरवरी 2020 में 9 कोर का कमांडर नियुक्त किया गया. फिर एक वर्ष बाद ही उन्हें अप्रैल 2021 में उप सेना प्रमुख (सूचना प्रणाली और समन्वय) में प्रमोशन दिया गया. फिर उनका प्रमोशन फरवरी 2022 में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के तौर पर हुआ. जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने फिर 19 फरवरी 2024 को 46वें उप सेना प्रमुख का पदभार संभाला.
जनरल उपेन्द्र द्विवेदी- ‘30वें सेनाध्यक्ष’के रूप में
लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को 11 जून, 2024 को भारत सरकार ने देश का नया सेनाध्यक्ष चुन लिया. जबकि इस पद पर उन्होंने 30 जून 2024 को पद भार ग्रहण किया. उन्होने पूर्व सेना प्रमुख मनोज पांडे का स्थान लिया. लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी देश के ‘30वें सेनाध्यक्ष’ है.
इस लेख में हमने आपको देश के 30वें सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की जीवनी (Upendra Dwivedi Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- एके भारती की जीवनी
- अनिल चौहान की जीवनी
- जीडी बख्शी की जीवनी
- व्योमिका सिंह की जीवनी
- सोफिया कुरैशी की जीवनी
- राजीव घई की जीवनी