Rajib Bhattacharjee Latest News – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भाजपा में आये राजीब भट्टाचार्य त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष है. पार्टी में उन्हें एक समर्पित नेता माना जाता है. वे पार्टी में तीन दशक से अधिक समय से है. वे त्रिपुरा से भाजपा के राज्यसभा सांसद भी है. इस लेख में हम आपको त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य राय की जीवनी (Rajib Bhattacharjee Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
राजीब भट्टाचार्य की जीवनी (Rajib Bhattacharjee Biography in Hindi)
| पूरा नाम | राजीब भट्टाचार्य |
| उम्र | 43 साल |
| जन्म तारीख | 31 अगस्त 1972 |
| जन्म स्थान | त्रिपुरा के अगरतला |
| शिक्षा | 12वीं पास |
| कॉलेज | – |
| वर्तमान पद | त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | स्वर्गीय श्री कृष्ण दास भट्टाचार्य |
| माता का नाम | स्वर्गीय श्रीमती छाया रानी भट्टाचार्य |
| पत्नी का नाम | सोमा भट्टाचार्य |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | दो बेटियां |
| स्थाई पता | कॉलेजटिला, पी.ओ: अगरतला कॉलेज पी.एस: पूर्व अगरतला, पश्चिम त्रिपुरा 799004 |
| वर्तमान पता | एबी, 86 शाहजहाँ रोड, नई दिल्ली |
| फोन नंबर | 9436455600, 7005237233 |
| ईमेल | rajib[dot]mprs[at]sansad[dot]nic[dot]in |
राजीब भट्टाचार्य का जन्म और परिवार (Rajib Bhattacharjee Birth & Family)
राजीब भट्टाचार्य का जन्म 31 अगस्त 1972 को त्रिपुरा के अगरतला जिले में हुआ था. राजीब भट्टाचार्य के पिता का नाम स्वर्गीय श्री कृष्ण दास भट्टाचार्य है तो उनकी माता के नाम स्वर्गीय श्रीमती छाया रानी भट्टाचार्य है. राजीब भट्टाचार्य की शादी 13 मई 1999 को श्रीमती सोमा भट्टाचार्य से हुई थी. उनके के दो संतान है. दोनों बेटियां है. राजीब भट्टाचार्य हिन्दू है. राजीब भट्टाचार्य पर 0 आपराधिक मामला है.
राजीब भट्टाचार्य की शिक्षा (Rajib Bhattacharjee Birth Education)
राजीब भट्टाचार्य ने शुरुआती पढ़ाई मध्यमा से की. बाद में उन्होंने छत्तीसगढ़ से 12वीं पास की.
राजीब भट्टाचार्य का राजनीतिक करियर (Rajib Bhattacharjee Political Career)
राजीब भट्टाचार्य त्रिपुरा बीजेपी के वरिष्ठ नेता है. राजीब शुरू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय स्वयंसेवक हुआ करते थे. राजीब पहली बार वर्ष 1991 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. यही से उनकी राजनैतिक यात्रा शुरू हुई.
त्रिपुरा में जब नब्बे के दशक में कांग्रेस का शासन था तब उसी बीच 1992 में राज्य में कम्युनिस्ट सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे, तब उन दिनों राजीब राज्य के बनमालीपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष बनाये गए थे. दूसरे नेताओ की तरह राजीब को पार्टी में लम्बे समय तक काम करने के बाद भी कोई बड़ा पद नहीं दिया गया फिर भी वे अपने 32 वर्ष के राजनैतिक करियर में अनेको कठिनाइयों को झेलते हुए भी भाजपा के साथ बने रहे. जबकि राजनीति में आमतौर पर ऐसा कम होता है. अगर नेता को पार्टी में लम्बे समय तक सेवा देने के बाद भी कोई बड़ा पद नहीं मिलता तो उन्हें अपना भविष्य खतरे में दीखता है और वे कपड़े की भांति पार्टी बदल लेते है पर राजीब ने ऐसा कुछ नहीं किया और धैर्य के साथ पार्टी पार्टी में बने रहे.
उन्होंने पार्टी संगठन के लगभग हर स्तर पर काम किया है, जिसमें स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष , पश्चिम त्रिपुरा में पार्टी के नगर संगठनात्मक जिले के महासचिव, पार्टी की राज्य समिति के कोषाध्यक्ष और पार्टी महासचिव और उपाध्यक्ष शामिल हैं.
राजीब भट्टाचार्य महासचिव रहते राज्य में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके महासचिव रहते भाजपा ने 2018 में राज्य में भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई. राजीब ने त्रिपुरा खादी और ग्रोमोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे.
राजीब भट्टाचार्य को राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले 26 अगस्त, 2022 को भाजपा त्रिपुरा अध्यक्ष घोषित किया गया. उन्हें माणिक साहा के स्थान पर नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर राज्य में पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई. इससे पहले मुख्यमंत्री माणिक साहा राज्य में भाजपा अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे.
राज्य में हुए चुनाव में राजीब भट्टाचार्य पार्टी के उम्मीदवार भी बनाये गए थे. 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में राजीब भट्टाचार्य राज्य के बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे पर कांग्रेस के गोपाल चंद्र रॉय से मामूली अंतर से हार गए. बाद में, राजीब भट्टाचार्य को 27 अगस्त, 2024 को भाजपा के टिकट पर त्रिपुरा से राज्यसभा के लिए चुन लिया गया.
वर्तमान में, राजीब भट्टाचार्य त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष है और राज्य से भाजपा के राज्यसभा सांसद है.
राजीब भट्टाचार्य की संपत्ति (Rajib Bhattacharjee Property)
2023 के त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राजीब भट्टाचार्य की कुल संपत्ति 1.26 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 11 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य की जीवनी (Rajib Bhattacharjee Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























