Damodar Naik Latest News – गोवा में दो वर्ष बाद यानि 2027 में विधानसभा के चुनाव होने है. भारतीय जनता पार्टी के लिए यह राज्य महत्वपूर्ण है क्योकि लगातार तीन बार राज्य में सरकार बनाने वाली भाजपा को वहां सत्ता विरोधी लहर का भी सामना करना पड़ सकता है. राज्य में भारतीय जनता पार्टी 2012 से लगातार सरकार बनाती आ रही है. अब इसी जीत को अगले विधानसभा चुनाव में भी कायम रखनी होगी क्योकि राज्य में अब कांग्रेस से अलग आम आदमी पार्टी भी सक्रिय हो गई है. इसीलिए भारतीय जनता पार्टी को वहां अब संगठन पर अधिक ध्यान देना होगा तभी राज्य में पार्टी चौथी बार सरकार बना सकती है. इसी कड़ी में भाजपा अभी से राज्य में रणनीति बनाने में जुट गई है. भाजपा ने इसी वर्ष राज्य इकाई का अध्यक्ष दामू उर्फ दामोदर नाइक को बना दिया है. दामोदर नाइक मनोहर पर्रिकर की तरह जमीनी स्तर के नेता माने जाते है और वे ओबीसी वर्ग से भी आते है जिसका गोवा में बड़े स्तर पर वोट है. इसके साथ ही दो बार के विधायक रहे दामोदर नाइक का राजनीति में लंबा अनुभव रहा है. इस लेख में हम आपको भारतीय जनता पार्टी गोवा के अध्यक्ष दामोदर नाइक राय की जीवनी (Damodar Naik Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
दामोदर नाइक की जीवनी (Damodar Naik Biography in Hindi)
| पूरा नाम | दामोदर नाइक |
| उम्र | 54 साल |
| जन्म तारीख | 6 सितंबर 1971 |
| जन्म स्थान | गोवा |
| शिक्षा | बीए |
| कॉलेज | गोवा विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | गोवा के अध्यक्ष |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | गजानन बी नाइक |
| माता का नाम | लक्ष्मी जी नाइक |
| पत्नी का नाम | – |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | – |
दामोदर नाइक का जन्म और परिवार (Damodar Naik Birth & Family)
दामोदर नाइक का जन्म 6 सितंबर 1971 को गोवा के मडगांव में हुआ था. दामोदर नाइक के पिता का नाम गजानन बी नाइक और माता का नाम लक्ष्मी जी नाइक था. दामोदर नाइक हिन्दू है और वे ओबीसी [भंडारी जाति] से आते है. दामोदर नाइक पर कोई आपराधिक मामला नहीं है.
दामोदर नाइक की शिक्षा (Damodar Naik Birth Education)
दामोदर नाइक ने 1994 में गोवा विश्वविद्यालय से कला में स्नातक (बीए) किया.
दामोदर नाइक का राजनीतिक करियर (Damodar Naik Political Career)
दामोदर नाइक का राजनीतिक करियर तीन दशक पहले से शुरू हुआ. भाजपा में शामिल होने से पहले वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से बचपन से जुड़े रहे है. वे जमीन से जुड़े नेता माने जाते रहे है. दामू नाइक उर्फ दामोदर नाइक अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत भाजपा के साथ की थी.
दामोदर नाइक की अगर राजनैतिक यात्रा की बात करें तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में पहली बार वर्ष 2002 गोवा के फतोर्दा विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी. अपने पहले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार कार्डोज़ लुइस एलेक्स फ्लोरेंसी को 488 वोट के अंतराल से पराजित किया था.
इसी के बाद वे राज्य में अगले विधानसभा चुनाव जो 2007 में हुए थे, में भी जीत दर्ज की. इस बार उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार विजय सरदेसाई को 771 वोट के अंतराल से पराजित किया था.
हालांकि राज्य में होने वाले अगले चुनाव 2012 और 2017 में दामोदर नाइक की लगातार हार हो गई. दोनों ही बार उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार विजय सरदेसाई ने पराजित किया था.
पर दामोदर नाइक राज्य में विधायक रहते गोवा सरकार में मंत्री भी बन चुके है. दामोदर नाइक 2002 से लेकर 2012 तक राज्य की मनोहर पर्रिकर सरकार में मंत्री थे.
राज्य में जब 2022 में विधानसभा के चुनाव हुए तब दामोदर नाइक पांचवी बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में गोवा के फतोर्दा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाये गए. पर इस बार वे फिर से हार गए. इस बार उन्हें दो बार के विधायक रहे कांग्रेस के विजय सरदेसाई ने फिर से पराजित किया.
वैसे दामोदर नाइक की गोवा विधानसभा में लगातार हार जरूर हुई है पर भाजपा राज्य में लगातार सरकार बनाती आ रही. वर्तमान में भी राज्य में भाजपा की ही सरकार है. 40 सदस्ययी विधानसभा वाले गोवा में इस बार भाजपा ने कुल 20 सीट लाकर बहुमत से एक पीछे रह गई पर तीन निर्दलीय सहित दो अन्य के आने के बाद पार्टी की राज्य में बहुमत के आकड़े से भी अधिक सीट हो गई. परिणामतः राज्य में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी. इससे पहले 2012 और 2017 में भी भाजपा सरकार बना चुकी है.
गोवा विधानसभा में पराजय के बाद बावजूद, 18 जनवरी 2025 को दामोदर नाइक को भारतीय जनता पार्टी, गोवा इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया. वर्तमान में, दामोदर नाइक गोवा भाजपा के अध्यक्ष है.
दामोदर नाइक की संपत्ति (Damodar Naik Property)
2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार दामोदर नाइक की कुल संपत्ति 6.78 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 38 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको भारतीय जनता पार्टी गोवा के अध्यक्ष दामोदर नाइक की जीवनी (Damodar Naik Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























