PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अमित शाह-भजनलाल के उद्घाटन पर गहलोत का तंज, बोले- दो महीने बाद भी बंद पड़ा है ब्लॉक

24 अक्टूबर 2026
साझा करें:
अमित शाह-भजनलाल के उद्घाटन पर गहलोत का तंज, बोले- दो महीने बाद भी बंद पड़ा है ब्लॉक

Ashok Gehlot I Bhajanlal Sharma I Jodhpur I Amit Shah I Rajasthan I 

राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जोधपुर के मंडोर में बने क्रिटिकल केयर ब्लॉक को लेकर भाजपा सरकार पर बोला बड़ा हमला, अशोक गहलोत ने कहा-  30.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का उद्घाटन 16 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया था, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी यह ब्लॉक बंद पड़ा है और वार्डों के दरवाजों पर लगे हैं ताले, गहलोत ने अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा- इस अस्पताल में स्वीकृत 34 डॉक्टरों के मुकाबले सिर्फ़ 18 कार्यरत हैं, क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए 65 नर्सिंग अफसर चाहिए, पर 46 ही कार्यरत हैं, एनेस्थीसिया के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भी कमी है, रोज़ाना करीब 1100 मरीज़ यहां ओपीडी में आते हैं, मुख्यमंत्री जी इस अस्पताल में डॉक्टर और नर्स अविलंब लगाएं, यह भाजपा सरकार के विकास की है हकीकत, फीता काटने, फोटो खिंचवाने और विज्ञापन छपवाने का काम पूरा, पर मरीज़ों को सुविधा नहीं, हमारी सरकार ने जनहित में 30 करोड़ की यह इमारत बनवाई थी, पर भाजपा सरकार उसे चालू तक नहीं कर पा रही, मुख्यमंत्री जी सुनिश्चित करें कि इस ब्लॉक को अविलंब शुरू किया जाए 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal