Bhupendra Singh Chaudhary Latest News – भूपेंद्र सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता है और राज्य में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है. वह राजनीति में लंबे समय से है. विश्व हिन्दू परिषद के छात्र नेता के तौर पर अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत करने वाले भूपेंद्र सिंह 1999 में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में तब के समय के दिग्गज कहे जाने वाले सपा प्रमुख व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के विरुद्ध संभल लोकसभा से चुनाव भी लड़ चुके है. भूपेंद्र सिंह, अमित शाह के करीबी माने जाते है और यही कारण रहा कि उन्हें अगस्त 2022 में उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया. भूपेंद्र सिंह चौधरी राज्य की योगी सरकार के दोनों कार्यकालों में मंत्री भी रह चुके है. इस लेख में हम आपको भूपेंद्र सिंह चौधरी राय की जीवनी (Bhupendra Singh Chaudhary Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
भूपेंद्र सिंह चौधरी राय की जीवनी (Bhupendra Singh Chaudhary Biography in Hindi)
| पूरा नाम | भूपेंद्र सिंह चौधरी राय |
| उम्र | 67 साल |
| जन्म तारीख | 02 मई 1958 |
| जन्म स्थान | झारखंड के गिरिडीह |
| शिक्षा | पीएचडी |
| कॉलेज | विनोबा भावे विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भाजपा |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | जय नारायण राय |
| माता का नाम | कृष्णा देवी |
| पत्नी का नाम | विद्या |
| बेटें का नाम | दो बेटे |
| बेटी का नाम | एक बेटी |
| स्थाई पता | – |
| वर्तमान पता | – |
| फोन नंबर | – |
| ईमेल | rkraibjp@gmail.com |
भूपेंद्र सिंह चौधरी राय का जन्म और परिवार (Bhupendra Singh Chaudhary Birth & Family)
चौधरी भूपेंद्र सिंह का जन्म 30 जून 1968 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना छजलैट अंतर्गत आने वाले मुस्लिम बाहुल्य गांव महेंद्र सिकंदरपुर में हुआ था.
भूपेंद्र सिंह चौधरी के पिता का नाम करण सिंह था जबकि माता का नाम शकुंतला देवी था. भूपेंद्र सिंह के तीन भाई है.
भूपेंद्र सिंह चौधरी की शादी वर्ष 1987 में हुई. भूपेंद्र सिंह चौधरी हिन्दू है और जाति से जाट है.
भूपेंद्र सिंह चौधरी राय की शिक्षा (Bhupendra Singh Chaudhary Education)
चौधरी भूपेंद्र सिंह की शुरूआती पढाई गांव के एक स्कूल से हुई थी. बाद में उन्होंने वर्ष 1982 में उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा पास की.
भूपेंद्र सिंह चौधरी राय का शुरुआती जीवन (Bhupendra Singh Chaudhary Early Life)
पढाई के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी कुछ समय के लिए जॉब में लग गए. उन्होंने वर्ष 1989 में कृषक उपकार इंटर कॉलेज के प्रबंधक बन गए. फिर इसी के बाद वह विश्व हिन्दू परिषद में शामिल हो गए.
भूपेंद्र सिंह चौधरी राय का राजनीतिक करियर (Bhupendra Singh Chaudhary Political Career)
भूपेंद्र सिंह चौधरी का राजनीतिक करियर नब्बे के दशक से शुरू हुआ. अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने विश्व हिंदू परिषद में छात्र नेता के रूप में की थी. बाद में भूपेंद्र 1991 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. फिर दो वर्ष बाद वर्ष 1993 में भूपेंद्र सिंह भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बन गए. फिर वर्ष 1996 में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बना दिए तो दो वर्ष बाद 1998 में भाजपा जिलाध्यक्ष बना दिए गए.
1999 में संभल लोकसभा सीट से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के विरुद्ध चुनाव लड़ा. हालांकि चुनाव में भूपेंद्र सिंह चौधरी को पराजय मिली. इसी के बाद वर्ष 2006 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद का क्षेत्रीय मंत्री बना दिया गया और उसी क्रम में वर्ष 2012 में भाजपा का क्षेत्रीय प्रमुख (अध्यक्ष) बना दिया, जिस पद पर वे 2017 तक रहे.
इससे पहले भूपेंद्र सिंह चौधरी 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे और एमएलसी चुने जाने के बाद राज्य के विधानमंडल के सदस्य बन गए. राज्य में जब 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तब भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली. उन्हें राज्य की भाजपा सरकार में पंचायती राज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया. बाद में दो वर्ष बाद 2019 में उन्हें पंचायती राज (कैबिनेट मंत्री) बना दिया गया.
विधानपरिषद का कार्यकाल छ वर्ष का होता है, इसलिए 2022 में जब उनका पहला कार्यकाल पूरा हुआ तब उन्हें 13 जून, 2022 को दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सदस्य चुन लिया गया.
फिर इसी के बाद 25 अगस्त 2022 भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष चुन लिया गया. वर्तमान में, वह इसी पद पर आसीन है और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भाजपा का कमान संभाल रहे है.
इस लेख में हमने आपको भूपेंद्र सिंह चौधरी राय की जीवनी (Bhupendra Singh Chaudhary Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























