PoliTalks News
बड़ी खबर

दिल्ली SIR: 47.6 लाख वोटरों के नाम कटे, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आए महज 2.5 लाख आवेदन

24 अक्टूबर 2026
साझा करें:
दिल्ली SIR: 47.6 लाख वोटरों के नाम कटे, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आए महज 2.5 लाख आवेदन

दिल्ली में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के 2,50,754 आवेदन मिले. SIR के दौरान 47.6 लाख नाम हटाए गए थे. जानें फाइनल वोटर लिस्ट कब जारी होगी.

Delhi SIR: राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से करीब 47.6 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बाद, 31 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के कुल 2,50,754 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें नए मतदाताओं के साथ SIR प्रक्रिया के दौरान सूची से नाम हटने के बाद दोबारा नाम जुड़वाने के इच्छुक लोगों के आवेदन भी शामिल हैं.

पश्चिमी दिल्ली से सबसे ज्यादा आवेदन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, 20 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच फॉर्म-6 के 1,58,470 आवेदन मिले हैं. जिलेवार आंकड़ों में पश्चिमी दिल्ली 30,361 आवेदनों के साथ सबसे आगे रहा, जबकि नई दिल्ली से सबसे कम 4,341 आवेदन प्राप्त हुए. इससे पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने से पहले भी फॉर्म-6 के 2,12,400 आवेदन मिलने की जानकारी सामने आई थी.

33 लाख मतदाताओं के नाम सत्यापन के लिए चिह्नित

वही SIR प्रक्रिया के दौरान करीब 33 लाख मतदाताओं के नाम सत्यापन के लिए चिह्नित किए गए थे. इनमें ऐसे मतदाता शामिल थे, जिनका 2002 की मतदाता सूची से संबंध नहीं मिला या जिनके रिकॉर्ड में तार्किक विसंगतियां पाई गईं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक, इनमें से करीब 29.5 लाख मामलों का निपटारा किया जा चुका है. हालांकि, फॉर्म-7 के जरिए आपत्ति दर्ज होने पर संबंधित नामों की दोबारा जांच की जा सकती है.

नाम जुड़वाने के लिए लगाए गए करीब 89 हजार शिविर

आपको बता दें निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र लोगों से फॉर्म-6 भरकर आवेदन करने की अपील की है. SIR प्रक्रिया के दौरान जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हट गए हैं, वे भी दोबारा नाम जुड़वाने के लिए इस फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं. मतदाताओं की सहायता के लिए 20 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच दिल्ली में करीब 89,000 शिविर लगाए गए.

4 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, सभी आवेदनों का निपटारा 30 नवंबर तक करने का लक्ष्य है. इसके बाद 4 दिसंबर को दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी.  ऐसे में जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, उनके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना महत्वपूर्ण है.


दिल्ली SIR, Delhi SIR, दिल्ली वोटर लिस्ट, 47.6 लाख वोटर, 2.5 लाख आवेदन, वोटर लिस्ट से नाम कटे, मतदाता सूची पुनरीक्षण, SIR प्रक्रिया, दिल्ली चुनाव, वोटर लिस्ट अपडेट, मतदाता पहचान, नाम जुड़वाने के लिए आवेदन, Election Commission, Delhi Voter List, Special Intensive Revision, Electoral Roll Revision

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal