Skip to content
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
Breaking
‘हम विश्वगुरु नहीं हैं…’- अपनी ही सरकार के दावों पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका? ‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy

ब्रेकिंग न्यूज़

‘हम विश्वगुरु नहीं हैं…’- अपनी ही सरकार के दावों पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर

20 Apr 2026

हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi

19 Apr 2026

बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार

19 Apr 2026

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
WhatsApp Image 2026-01-25 at 7.58.48 AM (2)

दिलीप कुमार जायसवाल की जीवनी | Dilip Kumar Jaiswal Biography in Hindi

dilip kumar jaiswal biography in hindi
  • August 14, 2025

Dilip Kumar Jaiswal Latest News – बिहार में इसी वर्ष विधानसभा के चुनाव होने है. इस बार का चुनाव काफी टक्करभरा होने की संभावना दिख रही है. क्योकि इस बार भाजपा के परम्परागत विरोधी राजद और कांग्रेस के अलावे प्रशांत किशोर भी राज्य की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की बात कर चुके है. अब यही कारण है राज्य में बीजेपी सहित सभी अन्य पार्टियां वर्ष के आरंभ से ही चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाने में जुट गए थे. इसी कड़ी में बीजेपी ने पिछले वर्ष की जुलाई में राज्य इकाई का अध्यक्ष चुन लिया है. राज्य की भाजपा इकाई ने सर्वसमत्ति से डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को पार्टी प्रमुख चुन लिया है. डॉ दिलीप कुमार जायसवाल केंद्रीय नेतृत्व के बहुत करीबी माने जाते है. वे 20 से अधिक वर्षों तक बिहार भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रहे है. इसके साथ ही वह राज्य की नितीश कुमार सरकार में मंत्री पद भी आसीन रह चुके है. अब उनके सामने इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत दिलवाने की बड़ी चुनौती है. इस लेख में हम आपको भारतीय जनता पार्टी, बिहार के अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल राय की जीवनी (Dilip Kumar Jaiswal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

दिलीप कुमार जायसवाल की जीवनी (Dilip Kumar Jaiswal Biography in Hindi)

पूरा नाम दिलीप कुमार जायसवाल
उम्र 61 साल
जन्म तारीख 03 दिसंबर 1963
जन्म स्थान बिहार
शिक्षा पीएच.डी.
कॉलेज बीएनएम विश्वविद्यालय मधेपुरा
वर्तमान पद भारतीय जनता पार्टी बिहार के अध्यक्ष
व्यवसाय राजनीतिक
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम –
माता का नाम –
पत्नी का नाम –
बेटें का नाम –
बेटी का नाम –
स्थाई पता –
वर्तमान पता –
फोन नंबर –
ईमेल –

दिलीप कुमार जायसवाल का जन्म और परिवार (Dilip Kumar Jaiswal Birth & Family)

डॉ दिलीप कुमार जायसवाल का जन्म 3 दिसंबर 1963 को बिहार के खगरिया जिले के गोगरी में हुआ था. बिहार का खगरिया वही स्थान है, जहां लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पार्टी प्रमुख व मोदी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वः राम विलास पासवान का जन्म हुआ था.

डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के दो संतान है. दिलीप कुमार जायसवाल हिन्दू है और वे कलवार जाति (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) से आते है. दिलीप कुमार जायसवाल पर 0 आपराधिक मामला है.

दिलीप कुमार जायसवाल की शिक्षा (Dilip Kumar Jaiswal Birth Education)

दिलीप कुमार जायसवाल एम.एससी., एमबीए, पीएच.डी., एम.फिल. है. उन्होंने वर्ष 1998 में बीएनएम विश्वविद्यालय मधेपुरा से पीएच.डी. की.

दिलीप कुमार जायसवाल का राजनीतिक करियर (Dilip Kumar Jaiswal Political Career)

डॉ दिलीप कुमार जायसवाल बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता है. उन्हें केंद्रीय नेतृत्व में विशेषकर अमित शाह का निकटतम माना जाता है. अब यही कारण रहा है कि उन्हें राज्य में पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें सम्राट चौधरी के स्थान पर नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. देखा गया कि सम्राट चौधरी पार्टी को विशेष फायदा नहीं दिला पाएं. अब इसी के बाद पार्टी ने डॉ दिलीप जायसवाल पर भरोसा किया है.

डॉ दिलीप कुमार जायसवाल राजनीति में बहुत समय से है. उन्हें बिहार के सीमांचल का बड़ा नेता माना जाता है. वे कलवार जाति से आते है और बिहार में पिछड़े वर्ग की बड़ी आबादी है. जो पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराने में मददगार साबित हो सकती है क्योकि बिहार में जाति की राजनीति का दबदबा है.

दिलीप कुमार जायसवाल मुख्यरूप से एक सामाजिक कार्यकर्त्ता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि वे पार्टी से शुरू से जुड़े रहे है. पहली बार वे 2009 में पूर्णिया, अररिया व किशनगंज के स्थानीय प्राधिकरण से विधान परिषद चुने गए थे. बिहार विधान परिषद के सदस्य का कार्यकाल छः वर्षो का होता है. दिलीप 2009 से लेकर अब तक लगातार तीन बार बिहार विधान परिषद के सदस्य के तौर पर चुने जा चुके है. तीसरी बार वे 2022 में चुने गए थे. वर्तमान में, वे इसी पद पर है.

बिहार विधान परिषद के सदस्य चुने जाने के बाद उन्हें राज्य की नीतीश कुमार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री बनाया गया था. पर बाद में उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया और फिर इसी के बाद उन्हें राज्य में भाजपा का अध्यक्ष चुन लिया गया.

हालांकि वे इससे पहले लगभग इक्कीस वर्षो से बिहार भाजपा के कोषध्यक्ष के पद पर आसीन थे. वे सिक्किम राज्य का प्रभारी भी है. दिलीप जायसवाल केंद्र की राजनीति में भी भागीदारी निभाने का प्रयास किया था. इसी क्रम में उन्होंने 2014 में बिहार के किशनगंज लोकसभा क्षेत्र भाजपा के उम्मीदवार थे पर कांग्रेस के मोहम्मद असरारुल हक से पराजित हो गए. दरअसल बिहार की यह लोकसभा सीट ऐसी है जहां आजादी के बाद से केवल के बार हिन्दू प्रत्याशी को जीत मिली है जबकि अब तक वहां से मुस्लिम उम्मीदवार ही जीतते आ रहे है अब यही कारण रहा कि 2014 में मोदी लहर का यहां कोई असर देखने को नहीं मिला और दिलीप जायसवाल की यहाँ से हार हो गई. वैसे किशनगंज से जायसवाल का नाता रहा है. वे सिक्किम भाजपा के प्रदेश प्रभारी होने के साथ ही माता गुजरी विश्वविद्यालय से संबद्ध किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक भी हैं. इसके अलावे वे वनवासी कल्याण, किशनगंज के अध्यक्ष भी है.

दिलीप जायसवाल वर्ष 2005 से वर्ष 2008 तक बिहार राज्य भंडारण निगम के भी अध्यक्ष रह चुके है. उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके है. उन्हें बिहार के राज्यपाल की ओर से एक अच्छे समाजसेवी के तौर पर सम्मान मिल चुका है. उन्हें रेलवे बोर्ड की ओर से भी 39 लोगो की दुर्घंट्ना में जीवन बचाने के लिए भी अवार्ड मिल चुका है.

26 जुलाई, 2024 को डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी, बिहार इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया.

वर्तमान में,  दिलीप कुमार जायसवाल बिहार भाजपा के अध्यक्ष है.

दिलीप कुमार जायसवाल की संपत्ति (Dilip Kumar Jaiswal Property)

बिहार विधान परिषद चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार दिलीप कुमार जायसवाल की कुल संपत्ति 8.51 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 56 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको भारतीय जनता पार्टी, बिहार के अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल की जीवनी (Dilip Kumar Jaiswal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

  • के मुरलीधरन की जीवनी
  • राजीव चंद्रशेखर की जीवनी
  • रवींद्र कुमार राय की जीवनी
  • भूपेंद्र सिंह चौधरी राय की जीवनी
  • नैनार नागेंद्रन की जीवनी
  • दामोदर नाइक की जीवनी
  • मनमोहन सामल की जीवनी

सबसे अधिक लोकप्रिय

sachin pilot

सोनिया गांधी को ‘विष कन्या’ बताए जाने का फूटा सचिन पायलट का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान

29 Apr 2023

‘हम विश्वगुरु नहीं हैं…’- अपनी ही सरकार के दावों पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर

20 Apr 2026

हिरन चटर्जी की जीवनी | Hiran Chatterjeeh Biography in Hindi

19 Apr 2026

बंगाल संग्राम: महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने आड़े हाथ लिया तो ममता ने किया पलटवार

19 Apr 2026
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो

© 2026 Talks news Network Pvt Ltd Copyright All Right Reserved.