जो इनसे मोहब्बत मिली वहीं देश से बांट रहा हूं- सोनिया के साथ फोटो शेयर कर राहुल ने लिखा भावुक संदेश

img 20221224 wa0246
img 20221224 wa0246

हरियाणा से देश की राजधानी दिल्ली पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, आज सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर लंच ब्रेक के लिए आश्रम चौक के पास एक धर्मशाला में रुकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, वहीं इससे पहले राहुल गांधी की मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं भारत जोड़ो यात्रा में, इस दौरान अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि- ‘जो इनसे मोहब्बत मिली वहीं देश से बांट रहा हूं,’ राहुल गांधी की सोनिया गांधी के साथ की वायरल हुई इस फ़ोटो को किया जा रहा है काफी पसंद, यह दूसरी बार है जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा में लिया है हिस्सा, इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं सोनिया, शनिवार सुबह में ब्रेक के लिए यात्रा के यहां आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क लगाकर अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कुछ मिनट तक की चहलकदमी, भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई और बदरपुर बॉर्डर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया, अब से कुछ ही देर में लाल किला पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, जहां विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे राहुल गांधी

Google search engine