पीएम मोदी की मीटिंग में ममता के साथ आधे घण्टे देरी से पहुंचे मुख्य सचिव का तबादला, केंद्र ने दिल्ली बुलाया: पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय का कर दिया गया है तबादला, बुला लिया गया है दिल्ली, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र भेजकर कहा बंदोपाध्याय को किया जाए कार्यमुक्त, DOPT के पत्र के मुताबिक बंदोपाध्याय को 31 मई तक दिल्ली में विभाग को करना होगा रिपोर्ट, केंद्र ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब शुक्रवार को पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी की बैठक को लेकर खड़ा हुआ विवाद, चक्रवात यास को लेकर आयोजित पीएम मोदी की बैठक में करीब आधे घण्टे देरी से पहुंची थी सीएम ममता बनर्जी, कुछ देर बैठक में रुकने के बाद चक्रवात प्रभावित इलाकों के सर्वेक्षण के लिए निकल गईं थीं ममता बनर्जी, इस दौरान मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय भी ममता बनर्जी के साथ थे मौजूद, हालांकि बतौर मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय का कार्यकाल इसी महीने के आखिरी में हो रहा था खत्म लेकिन कुछ दिन पहले ही ममता सरकार ने अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था उनका कार्यकाल, अलपन बंदोपाध्याय को माना जाता है ममता बनर्जी का विश्वस्त करीबी अफसर

2021 5image 22 26 592037916alpan ll
2021 5image 22 26 592037916alpan ll
Google search engine